प्रियंका चोपड़ा ने 16 जुलाई को अपना 37वां जन्मदिन शानदार तरीके से सेलिबेट किया था। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हुई थी। वहीं प्रियंका के पति निक जोनस से अपनी पत्नी का बर्थडे खास तरीके से बनाने के लिए एक मल्टीलेयर्ड केक बनवाया था। ये केक उनके बर्थडे ड्रेस से मैच कर रहा था। लेकिन आपको शायद ही ये बात पता हो कि नार्मल से दिखने वाले इस केक की कीमत लाखों में है। वहीं इस केक से भी ज्यादा मंहगा प्रियंका ने छोटा सा बैग है।
पिंकविला के अनुसार, इस केक को मियामी के डिवाइन डेविकेसीज केक्स (divine delicacies cakes ) ने बनाया था। जिसका ऑर्डर अमेरिकी सिंगर निक जोनस ने दिया था। उन्होंने ही आइडिया दिया था कि इसे रेड और गोल्डन कलर में इस तरह बनाया जाए।
पति निक जोनस और पपी डायना के साथ ब्लैक कलर की ट्रांसपेरेंट मैक्सी ड्रेस में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, देखें तस्वीरें
पिंकविला ने केक आर्टिस्ट का हवाला देते हुए बताया है, 'इस दिन प्रियंका (Priyanka Chopra) लाल रेड ड्रेस पहनने वाली थी और उन्हें गोल्ड डिटेल्स बहुत पसंद है, इसलिए निक केक को रेड और गोल्ड में चाहते थे।'
ये 24 कैरेट गोल्ड से बना हुआ है। इस बारे में खुद डिवाइन डेविकेसीज केक्स ने अपने इंस्ट्राग्राम में बताया है।
उनके अनुसार इस केक को फाइनल टच देने में 24 घंटे लगे थे। वहीं अब इस शानदार केक की कीमत की बात करें तो यह पूरे 5000$ यानी कि करीब 3 लाख 450 हजार रुपए का था।
प्रियंका चोपड़ा ने अपने बर्थडे के दिन रेड ड्रेस के साथ क्रिस्टल क्लच कैरी किया था। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए प्रियंका ने रेड लिपस्टिक के साथ हूप ईयरिंग्स और मैटेलिक हील्स पहनी थी। इसके साथ बर्थ डे गर्ल का हेयरबैंड पहना हुआ था।
आपको बता दें कि प्रियंका की मिनी ड्रेस 16Arlington के कलेक्शन की है। जिसकी कीमत 55,100.00 रुपए है।
Seductress Crystal Lipstick Clutch Bag
वहीं प्रियंका ने लिपस्टिक के शेप का क्लच लिया हुआ था जो कि Judith Leiber Couture के कलेक्शन का Seductress Crystal Lipstick Clutch Bag था। इसकी कीमत $5,495.00 यानी करीब 3 लाख 77 हजार 890 रुपए है। ये प्रियंका के बर्थडे केक से भी ज्यादा महंगा है।