Sonali Bendre latest photoshoot: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे हर किसी के लिए रोल मॉडल बन चुकी है। जहां एक और अपनी फिल्मी से हर किसी को अपना दीवाना बनाया वहीं जिंदगी के सबसे दर्दनाक हादसे ने फैंस को काफी इंस्पायर किया। सोनाली को कैंसर होने की खबर से उन्होंने खुद को टूटने नहीं दिया। इस मुश्किल घड़ी में भी वह हमेशा पॉडिटिव बनी रही। कैंसर कारण उन्हें अपने खूबसूरत बाल कटवाने पड़े। इस फोटोशूट में सोनाली अपने बिना बालों के लुक को फ्लॉन्ट कर रही हैं। इस शूट में चंकी हैडबैंड्स से लेकर ट्यूल गाउन, वाइट ड्रेस, मैटेलिक ड्रेस तक, हर लुक में वह किसी फैशन डीवा से कम नहीं लग रही हैं। उनके ये फोटोज बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश हैं।
अमेरिका में 1 साल रह कर कीमोथेरेपी करवाने के बाद सोनाली घर वापस आ गी है। हाल में ही उन्होंने Vogue India के लिए फोटोशूट कराया। इस फोटोशूट में सोनाली काफी खूबसूरत नज़र आ रही हैं।
सोनाली ने कहा उनका स्वभाव कैप, स्कार्फ या विग लगाने का था, लेकिन ये सब बहुत बदसूरत लगते थे। उन्होंने कहा कि मुझे पता था कि अगर मुझे इसे स्वीकार करना है, तो मुझे इसकी फोटो डालनी होगी। क्योंकि एक बार जब आप इसे सोशल मीडिया पर साझा करते हैं, तो आप आजाद महसूस कर सकते हैं।
इनमें से एक फोटो वो भी जिसमें उनका सर्जरी वाला कट दिख रहा है। यह कट करीब 20 इंच का था। सोनाली ने बिना झिझक लोगों से इसे शेयर किया है। बुरे वक्त में भरोसा न खोना, इसी बात संदेश सोनाली दे रही हैं।