1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. B'DAY Spl: बेटी की इस लत से परेशान हैं बोनी कपूर, लेकिन जाह्नवी कपूर हार्ड वर्कआउट से रखती हैं खुद को फिट

B'DAY Spl: बेटी की इस लत से परेशान हैं बोनी कपूर, लेकिन जाह्नवी कपूर हार्ड वर्कआउट से रखती हैं खुद को फिट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 06, 2019 10:42 am IST,  Updated : Mar 06, 2019 10:42 am IST

जाह्नवी कपूर घंटो जिम में बिताने से पीछे नहीं हटती है। खुद को फिट व हेल्दी रखने के लिए वह ना सिर्फ जिम घंटो पसीना बहाती है बल्कि हेल्डी डाइट चार्ट को भी फॉलो करती हैं। जानें जाह्नवी कपूर की फिटनेसे से जुड़ी बातों के बारें में।

Janhvi kapoor- India TV Hindi
Janhvi kapoor Image Source : INSTRAGRAM

Happy Birthday Janhvi Kapoor: जाह्नवी कपूर आज पूरे 21 साल की हो चुकी है। जाह्नवी कपूर अपने लुक के साथ-साथ फिटनेस के कारण जानी जाती है। वह एक ऐसी यंगेस्ट बॉलीवुड स्टार है जिन्हें वर्कआउट करना का एक शौक है। इस शौक के कारण उनके पापा बोनी कपूर काफी नाराज होते है, लेकिन जाह्नवी कपूर घंटो जिम में बिताने से पीछे नहीं हटती है। खुद को फिट व हेल्दी रखने के लिए वह ना सिर्फ जिम घंटो पसीना बहाती है बल्कि हेल्डी डाइट चार्ट को भी फॉलो करती हैं। जानें जाह्नवी कपूर की फिटनेसे से जुड़ी बातों के बारें में।

हाल में ही जाह्नवी ने एक व्हाइट्सअप चैट शेयर की थी। शेयर की हुई वाट्सऐप चैट में बोनी कपूर ने बेटी जाह्नवी को अखबार की एक कटिंग भेजी है जिसमें एक्सरसाइज अडिक्ट लोगों को उससे दूर होने के उपाय बताए गए हैं। उस खबर में लिखा है कि क्‍या आपको एक्‍सरसाइज करने की लत है? साथ ही अखबार में यह भी बताया गया है कि अगर आप जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करते हैं तो यह आपके सेहत के लिए नुकसानदायक है। इसके जवाब में जान्हवी ने सिर पीटने वाला इमोजी भेजा है।

फिल्म में डेब्यू के लिए बढाया था वजन

आपको बता दें कि जाह्नवी ने अपनी डेब्यू फिल्म 'धड़क' के लिए वजन बढ़ाया था। इस फिल्म में उन्हें हेल्दी दिखना था। जाह्नवी ने बताया, 'मैं पहले से ही काफी फिट थी लेकिन इस फिल्म में मुझे हेल्दी दिखना था, जिसके बाद मैंने हर वक्त कुछ ना कुछ खाना शुरू कर दिया। एक बार तो मुझे डायरेक्टर शशांक ने टोक भी दिया कि अब मुझे कंट्रोल करना चाहिए।'

जाह्नवी कपूर का वर्कआउट
जाह्नवी कपूर अपने वर्कआउट के वीडियो शेयर करती रहती है। जिससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह खुद को फिट रखने के लिए कितना मेहनत करती है। वह अक्सर जिम के बाहर स्पॉट हो जाती है। फिटनेस फ्रीक जाह्नवी सेलिब्रिटी ट्रेनर यासमीन कराचीवाला और नम्रता पुरोहित के साथ वर्कआउट वीडियो शेयर करती है। जाह्नवी खुद को फिट रखने के लिए पिलाटे के साथ-साथ  इंटेंस पुशअप्स, वेट लिफ्टिंग जैसी कई चीजें प्रैक्टिस करती नजर आती हैं।

ये है वर्कआउट प्लान
जाह्नवी नियमित रूप से वर्कआउट करती हैं, जिसमें वो सप्ताह में 4 दिन कार्डियो और वेटलिफ्टिंग पर ज्यादा फोकस करती हैं। जिम के ऑफ डेज वाले दिन भी जाह्नवी घर पर ही जॉगिंग और स्विमिंग कर खुद को बिजी रखती हैं। साथ ही प्लैंक्स, टीजर, नी एब्स और क्रॉस क्रंचेज भी उनके वर्कआउट में शामिल होता है। एब्स के लिए जाह्नवी एब्स एक्सरसाइज करती हैं।

जिस दिन जाह्नवी जिम नहीं जाती हैं, उस दिन वह स्विमिंग, जॉगिंग या रस्सी कूदना पसंद करती हैं। वहीं उन्हें योग करना भी अच्छा लगता है।

जाह्नवी कपूर का फिटनेस सीक्रेट:

  • रोजाना दस गिलास पानी पीती हैं।
  • शक्‍करयुक्‍त उत्पादों और जंक फूड से दूर रहती हैं।
  • जिम जाना कभी मिस नहीं करती।
  • शराब नहीं पीती।
  • डेली वॉक पर जाती हैं

 जाह्नवी कपूर की डाइट प्लान
जाह्नवी कपूर अपनी दिन की शुरुआत 3-4 गिलास पानी पीकर करती है।

ब्रेकफास्ट
ब्राउन ब्रेड, पीनट बटर, ओट्स और एग व्हाइट उनकी पसंदीदा चीजों में हैं।

लंच व डिनर
सलाद, ब्राउन राइस, पत्तेदार सब्जियां, वेजिटेबल सूप, दाल और उबली सब्जियां शामिल होती हैं।

इसके अलावा जाह्नवी को रेडमीट काफी पसंद है। इसके अलावा जाह्नवी सॉफ्ट ड्रिंक और जंक फूड से दूरी बनाकर रखती है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर 'तख्त' फिल्म में नज़र आने वाली है।

'सोनचिड़िया' एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने इस तरह 4 महीने में 32 किलो वजन किया कम, आप भी करें फॉलो

Best And Worst Foods For Liver: आपके लिवर के लिए है ये सबसे अच्छे फूड्स साथ ही न करें इन चीजों का सेवन

टाइगर श्रॉफ बर्थडे: टाइगर श्रॉफ के जन्मदिन पर जानिए उनके फिटनेस और डांस से जुड़ी ये दिलचस्प बातें

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल