World Book Day 2019: लेखक जेन ऑस्टेन ने अपने नॉवेल नॉर्थेंजर एबे में लिखा था, 'व्यक्ति, चाहे वह सज्जन हो या महिला, जिसे अच्छे उपन्यास में आनंद नहीं आता, उसे असहिष्णु होना चाहिए।' एक अच्छी किताब हम हमारी पूरी लाइफ के दृष्टिकोण को ही बदलकर रख देती है। कहते है अगर एक अच्छा साथी ढूंढ रहे है तो वह आपकी किताबें भी बन सकती है। जो कि आपको एक बेहतर इंसान के साथ-साथ सक्सेसफुल बना सकती है। किताब पढ़ने के शौकीन हैं कुछ ही लोगों को होता है, लेकिन हर किसी को एक नॉवेल जरुर पढ़ा चाहिए।
वैसे तो हर दिन किताबों के लिए होता है लेकिन साल का एक दिन सिर्फ इसी का होता है। जी हां हर साल 23 अप्रैल तो विश्व पुस्तक दिवस (World Book Day) मनाया जाता है। यूं तो पढ़ने का कोई दिन नहीं होता लेकिन इस दिन के पीछे एक खास महत्त्व और इतिहास है। आप पुस्तक दिवस होने के साथ-साथ फेमस निर्देशक और लेखन सत्यजीत रे की पुण्यतिथि भी है। तो इस खास मौके में पढ़ें उनकी ये बेहतरीन किताबें।
The Complete Adventures of Feluda
द फुल एडवेंचर्स ऑफ फेलूदा, रे द्वारा लिखी गई विभिन्न लुभावनी और रहस्यपूर्ण कहानियों की एक पुस्तक है। फेलूदा सत्यजीत रे के पसंदीदा जासूसी पात्रों में से एक है।