A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Acharya Prashant Motivational Quotes: सफलता चूमेगी कदम, अगर आपने मान ली आचार्य प्रशांत की ये बातें

Acharya Prashant Motivational Quotes: सफलता चूमेगी कदम, अगर आपने मान ली आचार्य प्रशांत की ये बातें

Acharya Prashant Motivational Quotes: आचार्य प्रशांत अपनी बातों से लोगों को मोटिवेट करते रहते हैं। उनका मानना है कि मन को जबरदस्ती कंट्रोल करने की कोशिश करना गलत है। ऐसे में यहां पढ़ें आचार्य प्रशांत के प्रेरक विचार।

Acharya Prashant Motivational Quotes- India TV Hindi
Image Source : ACHARYA PRASHANT/INSTAGRAM Acharya Prashant Motivational Quotes

आचार्य प्रशांत एक भारतीय आध्यात्मिक शिक्षक, लेखक हैं। वे मुख्य रूप से अद्वैत वेदांत की शिक्षाओं को समकालीन जीवन के संदर्भ में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। आचार्य प्रशांत का जन्म 1978 में उत्तर प्रदेश में हुआ था। उन्होंने IIT दिल्ली से इंजीनियरिंग की है। इसके बाद उन्होंने IIM अहमदाबाद से एमबीए की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा पास की और कुछ समय के लिए एक सरकारी अधिकारी के रूप में कार्य किया, लेकिन सत्य की खोज में उन्होंने वह मार्ग छोड़ दिया। वो अपनी बातों से अक्सर लोगों को मोटिवेट करते हैं। उनका दर्शन मुख्य रूप से सेल्फ अवयेरनेस पर आधारित है। यहां हम आचार्य प्रशांत के प्रेरत विचार लेकर आए हैं। पढ़ें उनके मोटिवेशनल कोट्स। 

Acharya Prashant Motivational Quotes in Hindi 

  1. जो खुद को नहीं जानता, वो पूरी दुनिया में खो जाता है।
  2. बिना भीतर के बदलाव के, कोई बाहरी सफलता टिकती नहीं।
  3. तुम्हारे साथ वही हो रहा है, जो तुमने तय किया है।
  4. सत्य को पाना कठिन नहीं है, कठिन यह है कि आप असत्य को छोड़ दें।
  5. जीवन में जो मिल रहा है, वह आपके कर्मों का फल है; और जो नहीं मिल रहा, वह आपकी समझ का फल है।
  6. सच्ची आध्यात्मिकता भागना नहीं, बल्कि जीवन की सच्चाइयों का सामना करना है।
  7. ध्यान वह है जो शांति से उत्पन्न होता है और आपको वापस शांति की ओर ले जाता है।
  8. डर वहीं टिकता है, जहां भ्रम है, सत्य के सामने डर टिक नहीं सकता।
  9. आपकी सबसे बड़ी संपत्ति आपका जागरूक मन है, इसे किसी भी कीमत पर खोने मत दीजिए।
  10. ध्यान का अर्थ है अपने ही मन की उलझनों को देखना और समझना।
  11. सुख पाने का सबसे बड़ा तरीका है उसकी तलाश छोड़ देना।

Latest Lifestyle News