सीरियल 'पवित्र रिशत' से घर-घर में अपना नाम बनाने वाली टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे एक्टिंग करियर के अलावा अपनी फिटनेस और खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। अंकिता ने एस्ट्रोलॉजर जय मैदान के पॉडकास्ट में यह बताया कि वो अपने आप को पॉज़िटिव रखने के लिए वॉटर हीलिंग थेरेपी' का इस्तेमाल करती हैं। इस थेरेपी में वह पानी से बातें करती हैं। उनके अनुसार, वह पानी उन्हें ऊर्जावान बनाता हैं। वह इसे अपनी सेहत, निखार और मानसिक शांति का रहस्य मानती हैं। चलिए डॉक्टर से जानते हैं इस बात में कितनी सच्चाई है साथ ही इस पानी का सेवन कैसे करें?
वॉटर हीलिंग थेरेपी से मिलती है सकारात्मक ऊर्जा
अंकिता लोखंडे इस पॉडकास्ट में कहती हैं कि, कांच के गिलास में पानी रखकर मैं सबसे पहले मैं सूर्य के सामने खड़ी होकर पानी से सकारात्मक बातें करती हूँ। उनका मानना है कि पानी हर बात सुनता है, इसलिए पॉज़िटिव बात करने से पानी शरीर को सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है और नेगेटिविटी को दूर करता है।
नकारात्मकता दूर करने के लिए तलवों की करें मालिश:
जय मदान कहती हैं वॉटर हीलिंग थेरेपी के लिए तीन चीजें बहुत ज़रूरी है। हवा, लाइट और आपका इंटेशन। वॉटर हीलिंग थेरेपी से मानसिक शांति और अच्छी सेहत मिल सकती है। इस वॉटर को बनाने के लिए रात को पानी में इलायची और गुलाब मिलाकर सुबह इसका सेवन करें। पानी में नकारात्मकता निकालने के लिए पैर के तलवों के बीच में एसेंशियल ऑयल लगा सकते हैं।
क्या वॉटर थेरेपी वाकई प्रभावकारी होता है?
क्या पानी सचमुच भावनाओं को महसूस कर सकता है इस पर बात करते हुए लाइफकोच, मृदुला बाली कहती हैं कि जब भी स्ट्रेस लेवल ज़्यादा हो तब आप दो गिलास में पानी भर लीजिए। एक गिलास के सामने नेगटिव बातें करें और फिर उसे पी जाएँ। यह पानी बुरी मेमोरी की याद दिलाएगा और आपको अच्छा महसूह नहीं होगा। वहीं, दूसरे गिलास के पानी के सामने पॉज़िटिव बातें करें और फिर उसे पिएं। 30 सेकेंड के अंदर ही यह पानी आपको सकारात्मक ऊर्जा से भर देगा। इसके पीछे वजह यह है कि हमारे शरीर 78 % पानी है। तो आप जब भी नकारात्मक विचारों, बचपन के ट्रॉमा या तनाव से जूझ रहे हों, यह तकनीक आपकी भावनात्मक स्थिति को भीतर से ठीक करने में आपकी मदद कर सकती है।
Latest Lifestyle News