A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. अनुष्का शर्मा नहीं खाती हैं चीनी-दूध और रोटी, क्या है इसके पीछे का कारण?

अनुष्का शर्मा नहीं खाती हैं चीनी-दूध और रोटी, क्या है इसके पीछे का कारण?

क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने डाइट प्लान में रोटी, चीनी और दूध शामिल नहीं करती हैं? आइए एक्ट्रेस के डाइट प्लान के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

अनुष्का शर्मा- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा 37 साल की हैं लेकिन उनकी फिटनेस देखकर लोग उनकी उम्र का सही अंदाजा नहीं लगा पाते हैं। एक्ट्रेस की फिटनेस के पीछे उनका हेल्दी-बैलेंस्ड डाइट प्लान और इंटेंस वर्कआउट रूटीन शामिल है। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस चीनी, दूध और रोटी जैसी चीजों का सेवन नहीं करती हैं। आइए जानते हैं क्यों...

इंटरव्यू में किया था खुलासा

एक इंटरव्यू में बॉलीवुड की इस पॉपुलर एक्ट्रेस ने बताया था कि वो ग्लूटन, चीनी और डेयरी प्रोडक्ट्स से परहेज करती हैं। एक्ट्रेस के मुताबिक वो खाने-पीने की इन चीजों की जगह कुछ दूसरे हेल्दी ऑप्शन्स को कंज्यूम करती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ग्लूटन से भरपूर खाने-पीने की चीजें जैसे गेहूं आपकी गट हेल्थ को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है।

पड़ सकते हैं लेने के देने

ग्लूटन रिच फूड आइटम्स की वजह से तबीयत खराब हो सकती है। अगर आप जरूरत से ज्यादा ग्लूटन रिच फूड्स का सेवन करते हैं, तो आपको ब्लोटिंग यानी पेट फूलना, दस्त, सिर में दर्द या फिर त्वचा पर चकत्ते निकलना जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक चीनी भी आपकी सेहत और त्वचा को नुकसान पहुंचाने का काम कर सकती है।

किस चीज का सेवन करती हैं अनुष्का?

अगर आप भी अनुष्का शर्मा की तरह फिट बनना चाहते हैं तो आप गेहूं की जगह रागी, बाजरा, ज्वार और किनोआ जैसे अनाजों को अपने डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं। ये अनाज टेस्टी होने के साथ-साथ आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इसके अलावा अनुष्का सादे दूध की जगह बादाम का दूध पीती हैं। हेल्दी-बैलेंस्ड डाइट प्लान आपकी सेहत के साथ-साथ आपकी त्वचा पर भी पॉजिटिव असर डाल सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Lifestyle News