1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. इससे पहले कि हो जाएं डिप्रेशन के शिकार इन तरीकों से रखें अपनी मेंटल हेल्थ का ख्याल

इससे पहले कि हो जाएं डिप्रेशन के शिकार इन तरीकों से रखें अपनी मेंटल हेल्थ का ख्याल

घर और काम की जिम्मेदारियों के बीच कब हमारा मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ जाता है हमें पता ही नहीं चलता। डिप्रेशन पुरुषों और महिलाओं दोनों को समान रूप से प्रभावित करती है। ऐसे में चलिए जानते हैं अपनी मेन्टल हेल्थ का ख्याल कैसे रखें?

मेंटल हेल्थ - India TV Hindi
Image Source : SOCIAL मेंटल हेल्थ

आजकल की बदलती जीवनशैली और बढ़ते तनाव की वजह से लोगों की मेंटल हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है।घर और काम की जिम्मेदारियों के बीच कब हमारा मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ जाता है हमें पता ही नहीं चलता। डिप्रेशन पुरुषों और महिलाओं दोनों को समान रूप से प्रभावित करती है। ऐसे में चलिए जानते हैं अपनी मेन्टल हेल्थ का ख्याल कैसे रखें?

मेंटल हेल्थ को ठीक करने के लिए करें ये काम:

  • रोज़ का रूटीन सेट करें: आपकी मेन्टल हेल्थ अच्छी हो इसलिए ज़रूरी है कि आप सोने और उठने का एक रूटीन बना लें। तय समय पर सोना और जागना मेंटल हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद है। साथ ही दिन में छोटे-छोटे टास्क शेड्यूल कर के खुद को एक्टिव रखें।

    फिजिकल एक्सरसाइज: फिजिकल मूवमेंट से दिमाग में एंडोर्फिन (खुशी के हार्मोन) रिलीज़ होता है जो आपकी सेहत को अच्छा रखना है। इसलिए रोज़ाना 20-30 मिनट वॉक, योगा या एक्सरसाइज ज़रूर करें।

    डिजिटल डिटॉक्स करें: आजकल के दौर में अच्छी मेन्टल हेल्थ के लिए डिजिटल डिटॉक्स बहुत ज़रूरी हो गया है। इसलिए सोशल मीडिया से थोड़ा ब्रेक लें।दिन में कुछ घंटे फोन और स्क्रीन से दूर रहने की आदत बनाएं।

    नींद को प्राथमिकता दें: अगर आपकी नींद पूरी नहीं होगी तो इससे सिर्फ मेन्टल हेल्थ पर ही प्रभाव नहीं पड़ेगा बल्कि आपका आपका शरीर बीमारियों का घर बन सकता है। इसलिए 7-8 घंटे की गहरी नींद लेना बहुत जरूरी है।सोने से पहले रिलैक्सिंग एक्टिविटी करें जैसे किताब पढ़ना या ध्यान लगाना।

    हेल्दी डाइट फॉलो करें: अपने आप को हेल्दी रखने के लिए अपनी डाइट अच्छी करें। विटामिन्स, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स से भरपूर भोजन करें। साथ ही जंक फूड और कैफीन का सेवन सीमित करें।

    भावनाओं को जाहिर करना सीखें: मेंटल हेल्थ तभी अच्छी होगी जब आप अपनी फीलिंग्स को शेयर करना सीखेंगे। इसलिए जो भी आप फील कर रहे हो, उसे दबाओ मत। बल्कि उस बारे में अपने किसी करीबी दोस्त, परिवार के सदस्य से बात करें। 

    शौक के लिए समय निकालें: शौक नहीं है तो उसे डेवेलप करें। जैसे म्यूजिक सुनना, पेंटिंग करना, गार्डनिंग, डांस — जो भी दिल को सुकून दे, उसमें थोड़ा टाइम दें।

    मेडिटेशन अपनाएं: रोजाना 5-10 मिनट माइंडफुलनेस प्रैक्टिस करें। यह स्ट्रेस कम करने और मानसिक शांति पाने में मदद करेगा।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

 

 

Latest Lifestyle News