मेनोपॉज के वक्त शरीर में तेजी से हार्मोनल बदलाव आने लगते हैं। जिसकी वजह से पेट की जिद्दी चर्बी को कम करना मुश्किल हो जाता है। एस्ट्रोजन के स्तर में गिरावट, कोर्टिसोल का बढ़ना और इंसुलिन प्रतिरोध में वृद्धि वजन घटाने को और भी मुश्किल बना सकते हैं। इसके लिए लगातार हेल्दी चीजों को डाइट में शामिल करें और ऐसा खाना खाएं जिससे हार्मोन संतुलन भी ठीक बना रहे।
इंस्टाग्राम पर फिटनेस कोच कैरेन ने एक वीडियो शेयर किया है और बताया है कि पेरिमेनोपॉज़ किस तरह से हमारे दिखने के तरीके को प्रभावित कर सकता है, खास तौर पर पेट के हिस्से को। इस समय पेट और आंत की चर्बी को कम करना मुश्किल हो सकता है। वजन को कंट्रोल रखने के लिए साफ-सुथरा खाना, एक्सरसाइज और खाने में कटौती करना जरूरी है। इससे पेट फूलने की समस्या कम होगी और चर्बी धीरे- धीरे कम होने लगेगी। खाने में इन 10 चीजों को जरूर शामिल करें।
-
रोज अंडा खाने से शरीर को प्रोटीन मिलता है और कोलीन मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देते हैं। इससे फैट कम होता है
-
सैल्मन फिश खाने से ओमेगा-3s मिलता है जिससे शरीर पर बढ़ रही सूजन और कॉर्टिसोल कम होता है।
-
चिकन खाने से प्रोटीन, जिंक और कोलेजन बढ़ता है। इससे मेटाबॉलिज्म और हार्मोन बैलेंस रहता है।
-
ग्रीक योगर्ट खाने से प्रोबायोटिक्स, प्रोटीन मिलता है। जिससे आंत और मांसपेशियों को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।
-
पत्तेदार हरी सब्जिां खाने से मैग्नीशियम मिलता है इससे कॉर्टिसोल कम होता है और एस्ट्रोजन मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है
-
एवोकाडो का सेवन करने से ब्लड शुगर को बैलेंस किया जाता सकता है और भूख कम होती है।
-
खाने में जामुन शामिल करने से भरपूर एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं। इससे इंसुलिन बैलेंस करना आसान होता है।
-
रोजाना शकरकंद खाने से भरपूर फाइबर मिलता है। इससे थायराइड को कम करने और एनर्जी बढ़ाने में मदद मिलती है।
-
सीड्स को डाइट में जरूर शामिल करें। खासतौर से चिया, सनफ्लावर और पंपकिन सीड्स फाइबर, ओमेगा-3 और मिनरल से भरपूर हैं।
-
क्रूसीफेरस सब्जियां खाने से शरीर डिटॉक्स होता है। इससे शरीर की सूजन को कम करने में मदद मिलती है।
Latest Lifestyle News