दिल्ली की गर्मी और स्टाइल का एक अलग ही रिश्ता है। दिल्ली की गर्मी एक तरफ जहां लोगों का हाल बेहाल कर देती है तो वहीं दूसरी तरफ दिल्ली वालों के फैशन लोगों के होश उड़ा देते हैं। अप्रैल का महीना शुरू होते ही गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। ऐसे में लोग गर्मी की शॉपिंग करने का सोच रहे हैं। लेकिन उन्हें समझ नहीं आ रहा कि दिल्ली में कहां से ब्रांडेड कपड़े खरीदें। अगर आप भी दिल्ली के सबसे सस्ते क्लोथ मार्केट की तालाश कर रहे हैं तो इन बाजारों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
1. सरोजिनी नगर मार्केट
यह मार्केट अपने एक्सपोर्ट सरप्लस सामान के लिए दुनिया भर में मशहूर है। यहां आपको बड़े ब्रांड्स के कपड़े महज ₹100 से ₹500 के बीच मिल सकते हैं। ट्रेंडी टी-शर्ट्स, क्रॉप टॉप्स, जींस और समर ड्रेसेस भी काफी सस्ते दामों पर उपलब्ध होते हैं। इन मार्केट्स में जितना हो सके मोल-भाव करें।
2. जनपथ मार्केट
कनॉट प्लेस के ठीक बगल में स्थित यह मार्केट लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए बेहतरीन है। यहां आजकल Korean Style और Oversized T-shirts का काफी क्रेज है। ब्रांडेड शर्ट्स, लिनेन पैंट्स, और सिल्वर ज्वेलरी काफी सस्ते दामों पर मिल जाते हैं।
3. लाजपत नगर
अगर आपको गर्मियों में कॉटन के सूट्स या कुर्तियां पसंद हैं, तो यहां से बेहतर कुछ नहीं। यहां ब्रांडेड कुर्तियों के होलसेलर्स भी मिल जाते हैं। यहां चिकनकारी कुर्तियां, ब्रांडेड एथनिक वियर और फुटवियर रिजनेबल प्राइस पर मिल जाएंगे।
4. पालिका बाजार
यह एक अंडरग्राउंड एयर-कंडीशंड मार्केट है, जो गर्मियों की दोपहर में शॉपिंग करने के लिए परफेक्ट है। यहां लड़कों के लिए ब्रांडेड फर्स्ट-कॉपी कपड़े बहुत सस्ते मिलते हैं। यहां से आप जींस, ब्रांडेड स्पोर्ट्स वियर और लिनेन शर्ट्स खरीद सकते हैं।
5. करोल बाग और टैंक रोड
टैंक रोड एशिया का सबसे बड़ा डेनिम मार्केट माना जाता है। यहां आपको नामी कंपनियों की जींस और डेनिम शर्ट्स सीधे मैन्युफैक्चरिंग रेट पर मिल जाएंगी।
Latest Lifestyle News