A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Cleaning Tips: पोछा धोने के बाद भी आती है भयंकर बदबू तो इन ट्रिक्स की मदद से रखें फ्रेश?  

Cleaning Tips: पोछा धोने के बाद भी आती है भयंकर बदबू तो इन ट्रिक्स की मदद से रखें फ्रेश?  

Mop Cleaning Hacks: अगर पोछा धोने के बाद भी उसमें से बदबू आती है, तो इन टिप्स की मदद से पोछे को अच्छी तरह साफ और फ्रेश रखा जा सकता है।

पोछे की बदबू कैसे दूर करें- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH पोछे की बदबू कैसे दूर करें

घर की सफाई के लिए इस्तेमाल होने वाला पोछा अगर ठीक से साफ न किया जाए, तो उसमें से तेज बदबू आने लगती है। कई बार लोग पोछा धो तो लेते हैं, लेकिन उसमें जमा गंदगी, बैक्टीरिया और नमी की वजह से स्मेल खत्म नहीं होती। ऐसे में वही गंदा पोछा पूरे घर में बदबू फैलाने का कारण बन सकता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो कुछ आसान घरेलू ट्रिक्स अपनाकर पोछे को लंबे समय तक फ्रेश और बदबू रहित रख सकते हैं।

इन टिप्स से पोछा होगा साफ:

  • गर्म पानी और नमक से करें सफाई: पोछे को धोते समय सिर्फ पानी का इस्तेमाल करने की बजाय गर्म पानी में थोड़ा नमक मिलाएं। नमक बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है और बदबू को कम करता है।

  • धूप में अच्छी तरह सुखाएं: पोछा धोने के बाद उसे बिना सुखाए कोने में रख देने से उसमें नमी बनी रहती है, जिससे बदबू आने लगती है। हमेशा पोछे को खुली धूप में पूरी तरह सुखाकर ही रखें। बहुत पुराने पोछे में गंदगी और बैक्टीरिया ज्यादा जमा होने लगते हैं। इसलिए कुछ महीनों में पोछा बदल देना बेहतर होता है।

  • सफेद सिरके का करें इस्तेमाल: एक बाल्टी पानी में एक कप सफेद सिरका डालकर पोछे को 15-20 मिनट के लिए भिगो दें। इससे पोछे में मौजूद जर्म्स और बदबू दोनों दूर हो जाते हैं।

  • बेकिंग सोडा और नींबू का रस करेगा कमाल: अगर पोछे से बहुत ज्यादा बदबू आ रही है, तो पानी में बेकिंग सोडा मिलाकर पोछा धोएं। यह खराब गंध को सोखने में मदद करता है। नींबू में नेचुरल एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। पोछे को धोते समय पानी में थोड़ा नींबू का रस मिलाने से फ्रेश खुशबू बनी रहती है।

  • इस्तेमाल के बाद तुरंत धोएं: पोछा लगाने के बाद उसे गंदा छोड़ने की गलती न करें। तुरंत साफ पानी से धोकर सुखाएं, इससे बदबू नहीं आएगी।

Latest Lifestyle News