A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. किचन सिंक हो जाए जाम तो इन ट्रिक्स को आज़माए, मिनटों में निकल जाएगा पाइप में जमा कचरा

किचन सिंक हो जाए जाम तो इन ट्रिक्स को आज़माए, मिनटों में निकल जाएगा पाइप में जमा कचरा

How To Unclog Kitchen Sink: अगर आपके घर में का किचन सिंक भी एकदम जाम हो गया है और पानी नहीं निकल रहा है तो उसे साफ करने के लिए इन टिप्स को आज़माए

किचन क्लीनिंग टिप्स- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK/UNSPLASH किचन क्लीनिंग टिप्स

किचन सिंक का जाम होना एक आम लेकिन परेशान करने वाली समस्या है, जो अक्सर तेल, चिकनाई, बचे हुए खाने और कचरे के पाइप में जमा होने से होती है। अगर समय पर ध्यान न दिया जाए तो पानी रुकने लगता है और बदबू भी आने लगती है। अच्छी बात यह है कि कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप बिना ज्यादा खर्च और मेहनत के इस समस्या को मिनटों में दूर कर सकते हैं।

किचन सिंक खोलने के लिए आज़माए ये आसान टिप्स:

  • गरम पानी का इस्तेमाल: सिंक के पाइप में जमी चिकनाई को हटाने के लिए उबलता हुआ पानी एक बेहद कारगर उपाय है। उबलता हुआ पानी धीरे-धीरे सिंक में डालें। इससे पाइप में जमी चिकनाई पिघलकर निकल जाती है और जाम खुलने लगता है।

  • प्लंजर का इस्तेमाल: सिंक जाम होने पर उसमें 3-4 इंच पानी भरें, ओवरफ्लो छेद को गीले कपड़े से बंद करें, फिर नाली के ऊपर कप प्लंजर रखकर 15-20 सेकंड तक तेजी से ऊपर-नीचे करें। यह दबाव रुकावट को हटाकर पाइप को साफ़ कर देता है।

  • बेकिंग सोडा और सिरका: सिंक की पाइप में जमें कचड़े को हटाने में बेकिंग सोडा और सिरका बेहद फायदेमंद माना जाता है। 1–2 चम्मच बेकिंग सोडा में आधा कप सिरका डालें। 10–15 मिनट के बाद गरम पानी डाल दें। यह मिश्रण पाइप के अंदर जमी गंदगी को ढीला कर देता है।

  • पाइप खोलकर सफाई: सिंक के नीचे लगे P ट्रैप (U-आकार का पाइप) को खोलकर साफ करना जिद्दी ब्लॉकेज को दूर करने का सबसे प्रभावी तरीका है। तो, अगर जाम ज्यादा है, तो सिंक के नीचे लगे पाइप को खोलकर उसमें जमा कचरा निकालें और वापस फिट करें।

सिंक जाम न हो इसलिए इन बातों का रखें ध्यान:

सिंक जाम न हो इसलिए, सिंक में तेल और ग्रीस न डालें। बचा हुआ खाना सीधे सिंक में न फेंकें। इस्तेमाल के समय हमेशा जाली का इस्तेमाल करें। हफ्ते में 1 बार गरम पानी डालना आदत बनाएं। इन आसान तरीकों से आप अपने किचन सिंक को साफ और जाम-फ्री रख सकते हैं, वो भी बिना प्लंबर बुलाए।

Latest Lifestyle News