A
Hindi News लाइफस्टाइल फीचर सूरज की तरह चमकना है तो गांठ बांध लें बिल गेट्स की ये बातें, यहां पढ़ें उनके अनमोल विचार

सूरज की तरह चमकना है तो गांठ बांध लें बिल गेट्स की ये बातें, यहां पढ़ें उनके अनमोल विचार

Bill Gates Quotes in Hindi: बिल गेट्स (Bill Gates) दुनिया के सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों में से एक हैं। उन्हें मुख्य रूप से माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के सह-संस्थापक के रूप में जाना जाता है। उनके विचार लोगों को काफी प्रभावित करते हैं। ऐसे में यहां हम आपके लिए बिल गेट्स के मोटिवेशनल कोट्स लेकर आए हैं। यहां पढ़ें उनके अनमोल

सूरज की तरह चमकना है तो गांठ बांध लें बिल गेट्स की ये बातें- India TV Hindi Image Source : PTI सूरज की तरह चमकना है तो गांठ बांध लें बिल गेट्स की ये बातें

Bill Gates Quotes in Hindi: बिल गेट्स दुनिया के सबसे धनी व्यक्तियों में से एक हैं। उन्होंने अपने जुझारु स्वभाव और कठोर मेहनत के बल पर दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट की शुरुआत की और उसे अपनी बुद्दिमत्ता के बल पर नए मुकाम पर पहुंचाने का काम किया। उनका जीवन हर किसी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। उन्होंने कड़ी मेहनत कर सफलता पाई है। उनके विचार युवाओं को काफी मोटिवेट करते हैं। ऐसे में यहां हम आपके लिए बिल गेट्स के कुछ अनमोल और प्रेरक विचार लेकर आए हैं। यहां पढ़ें बिल गेट्स के प्रेरक अनमोल विचार हिंदी में। 

Bill Gates Motivational Inspirational Quotes 

यदि आप अच्छा बना नहीं सकते तो कम से कम ऐसा करिए कि वो अच्छा दिखे।”

मुझे लगता है अमीरों द्वारा गरीबों की मदद किये जाने का जो सामान्य विचार है, वो महत्त्वपूर्ण है।

अपने आप को किसी और के साथ कम्पेयर मत करो। अगर तुम ऐसा करते हो, तो तुम अपनी बेइज्जती कर रहे हो।

टेलीविज़न असली जिंदगी नही है। क्योकि असल जिंदगी में लोगो को कॉफ़ी शॉप छोड़कर जॉब करने जाना पड़ता है।

अगर मैं पहले से कोई अंतिम लक्ष्य बना के चलता तो क्या आपको नहीं लगता है कि मैं उसे सालों पहले पूरा कर चुका होता।

अगर तुम गरीब पैदा हुए हो तो ये तुम्हारी गलती नहीं है, लेकिन अगर तुम गरीब मर जाते हो तो ये तुम्हारी गलती है।

जिंदगी सुंदर नहीं है, इसका उपयोग कीजिये।

“जब मै छोटा था तब मै बहुत सपने देखता था और और जैसे-जैसे मै बड़ा होते गया वैसे-वैसे मैंने पाया की मेरे पास सपनो से सिखने के बहुत मौके है।

जीवन न्याययुक्त नहीं है, इसकी आदत डाल लीजिये।

मेरा इस बात पर पूरा भरोसा है की यदि आप लोगो को समस्या दिखाओगे और यदि उसका समाधान बताओगे तो वे लोग काम करने लगेंगे।

सबसे गजब के दानी वे लोग होते हैं जो वास्तव में एक सार्थक बलिदान दे रहे हों।

अगर हम अगली सदी की तरफ देखें तो लीडर वो होंगे जो दूसरों को सशक्त बना सकें।

सफलता की खुशी मनाना ठीक है लेकिन असफलताओं से सबक सीखना अधिक महत्वपूर्ण है।

 

Latest Lifestyle News