A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. भिंडी की सब्जी हर बार चिपचिपी बन जाती है? करें ये काम बनेगी एकदम क्रिस्पी

भिंडी की सब्जी हर बार चिपचिपी बन जाती है? करें ये काम बनेगी एकदम क्रिस्पी

​Crispy Bhindi Recipe Tips in Hindi: अगर आप की भिंडी की सब्जी भी चिपचिपी बन जाती है, तो उसे क्रिस्पी बनाने के लिए इन टिप्स को फॉलो करें।

भिंडी की सब्जी चिपचिपी क्यों बनती है- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH भिंडी की सब्जी चिपचिपी क्यों बनती है

भिंडी की सब्जी खाने मे बेहद टेस्टी लगती है। दाल चावल हो या रोटी दोनों के साथ ही भिंडी की सब्जी का स्वाद बेहद लाजवाब लगता है। लेकिन कई बार यह सब्जी गीली या चिपचिपी बन जाती है जो खाने में उतनी टेस्टी नहीं लगती है। अगर आपको भी भिंडी की गीली या चिपचिपी सब्जी नहीं पसंद है तो उसे कुरकुरा बनाने के लिए इन टिप्स को फॉलो करें। इन टिप्स की मदद से आप क्रंची सब्जी बना सकते हैं।

भिंडी की सब्जी को चिपचिपी बनाने से रोकने के टिप्स:

  • भिंडी को अच्छी तरह से सुखाएं: भिंडी की सब्जी चिपचिपी न बने इसलिए, उसे काटने के बाद सूती के कपड़े में सुखाएं। भिंडी को सुखाने से नमी कम हो जाती है जिससे सब्जी क्रिस्पी बनती है।

  • प्लेट से न ढके: भिंडी की सब्जी लिसलिसी न बने इसलिए उसे बनाते समय प्लेट से न ढके। सब्जी को प्लेट से ढकने से सब्जी में भाप बनता है जो पानी छोड़ देता है जिससे सब्जी चिपचिपी बन जाती है।

    तेज आंच पर पकाएं: अगर आप चाहते हैं कि भिंडी की सब्जी चिपचिप न बने तो उसे तेज आंच पर बनाएं। शुरू में ही भिंडी को तेज आंच पर बनाने से उसका चिपचिपापन खत्म होता है। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि सब्जी जले न 

    आखिरी में डालें नमक: भिंडी की सब्जी चिपचिपी न बने इसलिए नमक एकदम आखिरी में डालें। दरअसल, शुरुआत में भिंडी की सब्जी में नमक डालने से सब्जी लिसलिसी हो सकती है। इसलिए भिंडी की सब्जी जब 80 प्रतिशत तक पक जाए तब नमक डालें।

  • खटास का करें इस्तेमाल: भिंडी की सब्जी चिपचिपी न बने इसलिए आप उसमें कुछ नींबू का रस या इमली का रस डाल सकते हैं।

कैसे बनाएं सब्जी?

भिंडी की सब्जी को बनाने के लिए उसे धोएं और फिर सुखाकर छोटे टुकड़ों में कट करें। अब एक पैन में में तेल डालें और लहसुन मिर्च से तड़का दें। जब ये चटकने लगे ता हल्के तेज आंच पर सब्जी को भूनें। प्लेट से सब्जी को न ढकें। आखिर में नमक डालकर गैस बंद कर दें। आपकी भिंडी की कुरकुरी सब्जी बनकर तैयार है, 

 

Latest Lifestyle News