1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. आपका बच्चा हर बात पर झिझकता है या अपनी बात कहने से डरता है? इन पेरेंटिंग टिप्स से बढ़ाएं उसका कॉन्फिडेंस

आपका बच्चा हर बात पर झिझकता है या अपनी बात कहने से डरता है? इन पेरेंटिंग टिप्स से बढ़ाएं उसका कॉन्फिडेंस

अगर आपका बच्चा छोटी छोटी बात पर झिझकता है या अपनी बात कहने से डरता है तो इन कुछ पेरेंटिंग टिप्स से आप उसका कॉन्फिडेंस बढ़ा सकते हैं

बच्चे का कॉन्फिडेंस बढ़ाने के तरीके- India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC बच्चे का कॉन्फिडेंस बढ़ाने के तरीके

हर माता-पिता की चाहत होती है कि उनका बच्चा कॉन्फिडेंट बने और बिना किसी संकोच के अपनी बात कहे। लेकिन कई बार, कुछ बच्चों में बहुत ज़्यादा हिचकिचाहट होती है, वे लोगों से कोई भी बात कहने से डरते हैं या सामने वाले से आंखें चुराने लगते हैं। ऐसा व्यवहार सिर्फ माता पिता के साथ ही नहीं बल्कि दोस्तों और टीचर के साथ भी देखने को मिल सकता हैं। ऐसी स्थिति में माता पिता अपने बच्चे के भविष्य को लेकर चिंतित हो जाते हैं। हालांकि, इसमें डरने की ज़रूरत नहीं है, सही पेरेंटिंग को अपनाकर बच्चे के आत्मविश्वास को धीरे-धीरे मजबूत किया जा सकता है। तो, अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा बिना डरे अपनी बात कहे और खुलकर अपनी मनो भावनाओं को व्यक्त करे, तो पेरेंटिंग के दौरान इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान जरूर रखें।

बच्चे को कॉन्फिडेंट बनाने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो

  • खूब करें बातें: अगर आप चाहते हैं कि आपक बच्चा कॉन्फिडेंस बने तो सबसे ज़रूरी है उससे बातें करना। आप अपने बच्चे से रोज खुलकर बात करें। उससे स्कूल, दोस्तों और उसकी पसंद-नापसंद के बारे में पूछें। साथ ही उसे भी अपनी बता कहने का मौका दें. उसकी बातों को ध्यान से सुनें और उसकी राय को भी महत्व दें। इससे बच्चा अपनी बात खुलकर कहना सीखेगा और उसका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा।

  • उसके प्रयासों की सराहना करें: सिर्फ बच्चे के अच्छे रिजल्ट या जीत की तारीफ न करें, बल्कि उसकी मेहनत और कोशिश को भी सराहें। नतीजे से ज्यादा उसके प्रयास पर ध्यान देने से बच्चे में खुद पर भरोसा बढ़ता है।

  • गलतियों करने पर डांटने से बचें: बच्चे से गलती होने पर उसे डांटने के बजाय समझाएं कि गलती सीखने का एक हिस्सा है। हर छोटी गलती को सुधारने का मौका दें और उसे दोबारा कोशिश करने के लिए प्रोत्साहित करें।

  • उसकी भावनाओं को समझें: अगर आपका बच्चा दुखी, गुस्सा या डरा हुआ हो तो उसकी भावनाओं को नजरअंदाज न करें। उसे यह समझाने की कोशिश करें कि हर भावना सामान्य है और वह आपके साथ खुलकर उसे शेयर कर सकता है। इससे बच्चे को भावनात्मक सुरक्षा और आत्मविश्वास दोनों मिलते हैं. 

Latest Lifestyle News