1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Dr. Vikas Divyakirti Motivational Quotes: अपना टाइम जरूर आएगा...सफलता की राहें आसान करेंगी विकास दिव्यकीर्ति की ये बातें

Dr. Vikas Divyakirti Motivational Quotes: अपना टाइम जरूर आएगा...सफलता की राहें आसान करेंगी विकास दिव्यकीर्ति की ये बातें

डॉ. विकास दिव्यकीर्ति सर सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं और आए दिन उनके वीडियोज वायरल होते रहते हैं। वो स्टूडेंट्स को मोटिवेट करने का भी काम करते हैं। यहां उनके कुछ मोटिवेशनल कोट्स दिए गए हैं जो आपको प्रेरित करने का काम कर सकते हैं।

Dr. Vikas Divyakirti Motivational Quotes- India TV Hindi
Image Source : VIKAS DIVYAKIRTI/INSTAGRAM Dr. Vikas Divyakirti Motivational Quotes

डॉ. विकास दिव्यकीर्ति सर किसी पहचान के मौहताज नहीं हैं। डॉ. विकास दिव्यकीर्ति भारत के एक बेहद लोकप्रिय शिक्षक, लेखक और उद्यमी हैं। वे मुख्य रूप से UPSC की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कराने के लिए जाने जाते हैं। इंटरनेट और सोशल मीडिया पर अपने शानदार, सरल और मजेदार पढ़ाने के अंदाज के कारण वे देश के कोने-कोने में मशहूर हैं। डॉ. विकास दिव्यकीर्ति 'दृष्टि आईएएस' कोचिंग संस्थान के संस्थापक और प्रबंध निदेशक हैं। इस संस्थान की स्थापना उन्होंने 1999 में की थी, जो आज भारत में IAS/IPS की तैयारी के लिए सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक है। उनके पढ़ाने का अंदाज लोगों को खूब पसंद आता है और यही वजह है कि उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इतना ही नहीं विकास सर अपने बच्चों को मोटिवेट करने का भी काम करते हैं। ऐसे में यहां हम उनके कुछ प्रेरक विचार लेकर आए हैं जो आपको भी मोटिवेट करेंगे और सफलता की राहें आसान बनाएंगे। 

  1. क्यों डरे जिंदगी में क्या होगा कुछ न होगा तो तजुर्बा होगा।
  2. जीवन में सबसे ज्यादा सफल लोग वो होंगे, जिनमें सबसे ज्यादा धैर्य था और धैर्य के साथ लगन थी कि एक दिन अपना टाइम आएगा और जरूर आएगा।
  3. इतना कॉन्फिडेंस रखिए कि हम भी दरिया है, हमें भी अपना हुनर मालूम है। जिस तरफ भी चल पड़ेंगे, रास्ता हो जाएगा।
  4. जब भी जिंदगी नीचे की ओर जाए, हौसला बनाकर रखिए। 
  5. बिना मुश्किलें झेले आप ठीक इंसान बन नहीं सकते और आपको सब कुछ ठीक-ठीक मिल गया जिंदगी में तो आप खुद ठीक बन नहीं पाएंगे।
  6. अपने टारगेट को दिमाग में रखकर लंबे समय तक धीमी-आंच पर उसपर मेहनत करते रहना चाहिए।  जिसके पास उद्देश्य होगा, वो किसी न किसी फील्ड में सफल हो जाएगा।
  7. सफलता का रास्ता आसान नहीं होता, लेकिन जो व्यक्ति लगातार मेहनत करता है, वह लक्ष्य तक जरूर पहुंचता है।
  8. कभी किसी से कोई बात हो जाए, तो दुश्मनी वगैरह मत करिए, Ignore कीजिए।
  9. मैं अपनी पूरी जिंदगी इस बात पर क्यों लगाऊं की लोग क्या सोचेंगे। 4 लोग गालियां देते हैं तो दें। मेरी कोशिश अपनी जिंदगी बेहतर बनाने की होनी चाहिए।

Latest Lifestyle News