1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. लोहे की कढ़ाई को साफ करने का सबसे आसान तरीका, तुरंत हट जाएगी गंदगी-चिकनाई, चमक जाएगा बर्तन

लोहे की कढ़ाई को साफ करने का सबसे आसान तरीका, तुरंत हट जाएगी गंदगी-चिकनाई, चमक जाएगा बर्तन

How to clean lohe ki kadhai: लोहे की कढ़ाई को साफ करने के लिए काफी ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। आज हम आपको लोही की कढ़ाई को साफ करने के सबसे आसान तरीके के बारे में बताएंगे।

लोहे की कढ़ाई को कैसे साफ करें?- India TV Hindi
Image Source : SATYA AT KITCHEN/YT लोहे की कढ़ाई को कैसे साफ करें?

लोहे की कढ़ाई पर गंदगी के साथ-साथ चिकनाई भी जमा हो जाती है। कढ़ाई पर चिकनाई की परत की पकड़ काफी ज्यादा मजबूत होती है और यही वजह है कि लोहे की कढ़ाई आसानी से साफ नहीं हो पाती है। खूब मेहनत-मशक्कत करने के बाद भी कढ़ाई पर थोड़ी बहुत चिकनाई रह जाती है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है, तो आज हम आपके लिए एक बेहद आसान सॉल्यूशन लेकर आए हैं। अगली बार जब भी कढ़ाई साफ करनी हो, तो आपको इस तरीके को जरूर आजमाकर देखना चाहिए।

फायदेमंद साबित होगा नींबू और नमक- सबसे पहले आपको कढ़ाई में 2 गिलास पानी डालना है। अब कढ़ाई को गैस पर रख दीजिए और गैस ऑन कर दीजिए। आपको इस पानी को अच्छी तरह से उबलने देना है। इसके बाद बॉइल्ड वॉटर में 3-4 नींबू का रस, 2 स्पून कपड़े धोने वाला पाउडर और एक स्पून नमक एड कर लीजिए। सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद गैस को मीडियम फ्लेम पर कर दीजिए और इस मिश्रण में उबाल आने दीजिए।

फॉलो करें ये प्रोसीजर- जब मिक्सचर बॉइल हो जाए, तब आप गैस बंद कर दीजिए। थोड़ी देर तक इंतजार कीजिए जिससे कढ़ाई और पानी, दोनों चीजें थोड़ी सी ठंडी हो जाएं। लगभग 5 मिनट तक वेट कीजिए और फिर इस मिक्सचर को फेंक दीजिए। अब आपको कढ़ाई को स्क्रबर की मदद से रगड़ लेना है। आप महसूस कर पाएंगे कि कढ़ाई पर जमी गंदगी और चिकनाई की लेयर आसानी से हट पा रही होगी।

गौर करने वाली बात- लोहे की कढ़ाई के लिए ये जुगाड़ू तरीका एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। अगर आप लोहे की कढ़ाई पर गंदगी और चिकनाई की लेयर को जमने से रोकना चाहते हैं, तो रेगुलर बेसिस पर लोहे की कढ़ाई को अच्छी तरह से साफ करते रहिए। खाना पकाने के बाद, जल्द से जल्द लोहे की कढ़ाई को धो लेना चाहिए। कढ़ाई को धोने के बाद उसे सुखाना न भूलें। 

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Lifestyle News