1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. प्रेस करने का नहीं है मन, तो अपनाएं कुछ जुगाड़ू ट्रिक्स, आसानी से दूर हो जाएंगी कपड़ों की सिलवटें

प्रेस करने का नहीं है मन, तो अपनाएं कुछ जुगाड़ू ट्रिक्स, आसानी से दूर हो जाएंगी कपड़ों की सिलवटें

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Apr 02, 2026 05:42 pm IST,  Updated : Apr 02, 2026 06:34 pm IST

Jugaad hacks instead of ironing: क्या आपको भी कपड़ों पर प्रेस करना झंझट का काम लगता है? आइए कपड़ों की सिलवटों को हटाने के कुछ दूसरे जुगाड़ू तरीकों के बारे में जानते हैं।

कपड़ों की सिलवटों को हटाने के तरीके- India TV Hindi
कपड़ों की सिलवटों को हटाने के तरीके Image Source : FREEPIK

प्रेस खराब हो, प्रेस करने का मन न हो या फिर आपके पास प्रेस करने का टाइम न हो, तब आप कुछ ट्रिक्स की मदद से कपड़ों की सिलवटों को आसानी से हटा सकते हैं। ज्यादातर ऐसा होता है कि जब भी आप पहनने के लिए कोई कपड़ा निकालते हैं, तो वो सिकुड़ा हुआ होता है जिसकी वजह से कपड़े को पहना नहीं जा सकता वरना आपकी इमेज पर नेगेटिव असर पड़ सकता है। आइए प्रेस के बिना कपड़ों को प्रेस करने के कुछ हैक्स के बारे में जानते हैं।

इस्तेमाल कर सकते हैं गीला तौलिया- क्या आपने कभी सोचा है कि गीले तौलिए की मदद से कैसे कपड़े की सिकुड़न को दूर किया जा सकता है? किसी भी साफ तौलिए को हल्का गीला कर लीजिए और कपड़े पर जहां-जहां भी सिलवट नजर आ रही है, उस एरिए पर तौलिए को हल्के हाथ से दबाते हुए रखिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऐसा करने से कपड़े की क्रीज कम होने लगती है।

हेयर ड्रायर यूज कर सकते हैं- अगर प्रेस करने का मन नहीं है, तो आप कपड़े की सिलवटों को दूर करने के लिए हेयर ड्रायर का इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले कपड़े को हैंगर पर टांग दीजिए। जहां-जहां पर सिलवटें दिखाई दे रही हैं, वहां पर थोड़ा सा पानी स्प्रे कर दीजिए। और फिर आखिर में उन्हीं एरिया पर ड्रॉयर ऑन करके हवा दे दीजिए। कुछ ही मिनटों के अंदर कपड़े पर मौजूद सिलवटें गायब होने लग जाएंगी।

फायदेमंद साबित हो सकती है स्टीम- कपड़े पर सिर्फ 10-15 मिनट की भाप लगने से कपड़े की सिलवटें दूर हो सकती हैं। हल्के कपड़ों के लिए इस तरीके का इस्तेमाल किया जा सकता है। जब आप बाथरूम में गर्म पानी से शावर लेते हैं, तब पूरे बाथरूम में भाप हो जाती है। आपको कपड़े को हैंगर में टांगना है और फिर बाथरूम में किसी भी जगह पर लटका देना है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल