1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. सूख रहे तुलसी के पौधे को हरा भरा बनाने का आसान तरीका, बरगद जैसा घना हो जाएगा पौधा, करें ये उपाय

सूख रहे तुलसी के पौधे को हरा भरा बनाने का आसान तरीका, बरगद जैसा घना हो जाएगा पौधा, करें ये उपाय

तुलसी का पौधा अगर सूख रहा है और बढ़ नहीं रहा है तो इस समय पौधे को खास देखभाल की जरूरत है। तुलसी के पौधे को फंगल इंफेक्शन से बचाने और सही खाद डालने से पौधा हरा भरा और घना हो जाएगा। इन आसान उपायों से तुलसी के पौधे को हराभरा बनाया जा सकता है।

तुलसी के पौधे की देखभाल- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV तुलसी के पौधे की देखभाल

तुलसी का पौधा लंबे समय तक चले और हरा भरा बना रहे इसके लिए खास देखभाल की जरूरत होती है। कई बार जरा सी लापरवाही से तुलसी का पौधा सूखने लगता है। समझ नहीं आता कि पानी कम है या ज्यादा है या फिर किसी और चीज की कमी हो रही है। कई बार ज्यादा नमी के कारण भी तुलसी का पौधा सूखने लगता है। ऐसी स्थिति में तुलसी के पौधे की गहरी गुड़ाई करें और उसके अंदर थोड़ी बालू डालकर मिट्टी डाल दें। इससे पौधा हरा भरा हो जाएगा। इसके अलावा कुछ आसान घरेलू उपाय आपके सूख रहे तुलसी के पौधे को हरा-भरा बना सकते हैं। 

सूख रहे तुलसी के पौधे को हरा कैसे बनाएं?

नीम का इस्तेमाल करें- अगर तुलसी का पौधा सूख रहा है तो पौधे की जड़ों में नीम के पत्तों को पीसकर तैयार किया पाउडर डाल दें। आप चाहें तो नीम की पत्तियों को हल्का क्रश करके डाल दें। इससे कुछ ही दिनों में तुलसी का पौधा हरा भरा हो जाएगा। अगर पौधे में फंगल इंफेक्शन है तो नीम की खाली, नीम का पत्तों का पानी भी तुलसी में डाल सकते हैं। इससे पौधे का इंफेक्शन सही हो जाएगा। नीम के तेल से भी पौधे पर स्प्रे कर सकते हैं।

आलू की खाद- तुलसी के पौधे को हरा भरा बनाए रखने के लिए आलू की खाद का इस्तेमाल करें। आलू की खाद बनाने के लिए आपको कच्चे आलू के छिलके लेने हैं। करीब 250 ग्राम आलू के छिलकों को 1 लीटर पानी में रातभर के लिए भिगोकर रख दें। सुबह इस पानी को तुलसी के गमले में और दूसरे पौधों में डाल लें और पानी से छिलके निकालकर अलग कर लें।

पीली सरसों से मिलेगा नाइट्रोजन- पौधों की अच्छी ग्रोथ के लिए नाइट्रोजन जरूरी है। इससे पौधे तेजी से बढ़ते हैं और ज्यादा घने बनते हैं। नाइट्रोजन खाद बनाने के लिए पीली सरसों का इस्तेमाल करें। पीली सरसों को दरदरा पीसकर तुलसी के पौधे की जड़ों में डालकर मिट्टी में मिला दें। इससे पौधा अच्छी ग्रोथ पकड़ लेगा और बरगद जैसा घना हो जाएगा।

 

Latest Lifestyle News