1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. आम को पानी में कितनी देर भिगोना चाहिए, सही तरीका क्या है जिससे केमिकल और गर्मी निकल जाए

आम को पानी में कितनी देर भिगोना चाहिए, सही तरीका क्या है जिससे केमिकल और गर्मी निकल जाए

Soaking Mango Benefits: कहा जाता है कि आम को खाने से पहले कुछ देर के लिए पानी में भिगोकर रखना चाहिए। इससे आम की गर्मी निकल जाती है और आम से केमिकल भी हट जाता है। जानिए आम को कितनी देर पीने में भिगोकर रखना चाहिए?

आम को पानी में कितनी देर भिगोना चाहिए? - India TV Hindi
Image Source : INDIA TV आम को पानी में कितनी देर भिगोना चाहिए?

आम बहुत ही मीठा, रसीला और स्वादिष्ट फल है। जिन लोगों को आम पसंद होता है उनका पेट एक दो आम खाने से नहीं भरता। हालांकि ज्यादा आम खाने से पेट में गर्मी और पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। खासतौर से अगर आप आम को बिना धोए या पानी में डाले खाते हैं तो इससे केमिकल शरीर में पहुंचकर नुकसान करता है। दादी नानी आज भी आम को खाने से पहले घंटों पानी में डालकर छोड़ देती हैं। जानिए आम को कितनी देर के लिए पानी में भिगोकर रखना चाहिए। 

आम को पानी में कितनी देर भिगोना चाहिए? 

खाने से पहले आम को करीब 1 से 2 घंटे पानी में जरूर भिगोकर रखना चाहिए। आम खरीदकर लाने के बाद उन्हें किसी बड़े बर्तन में पानी भरकर उसमें डालकर छोड़ दें। अगर आपको बहुत जल्दी आम का इस्तेमाल करना है तो कम से कम आधा घंटे आम को पानी में भिगो दें। इससे आम की गर्मी निकल जाती है और ठंडा हो जाता है। अगर आम कार्बाइड में पके हैं तो इससे केमिकल निकल जाता है। आम में अतिरिक्त फाइटिक एसिड भी इससे निकल जाता है। 

आम को पानी में भिगोकर खाने के फायदे

अगर आप पानी में भीगे हुए आम खाते हैं तो इससे त्वचा संबंधी समस्याएं कम होती हैं। इस तरह आम खाने से सिरदर्द, कब्ज और आंतों की समस्या नहीं होती। कार्बाइड में पके आम को पानी में डालकर जरूर छोड़ना चाहिए। आम को पानी में डालने से ऊपर लगे केमिकल भी हट जाते हैं। 

आम को पानी से कैस धोएं? 

किसी बाल्टी या टब में पानी भर लें। आप चाहें तो पानी में थोड़ा बेकिंग सोडा डाल दें। अब आम को इसमें भिगोकर रखें। अब हाथ से हल्का रगड़ते हुए आम को साफ करें। अब साफ पानी में एक बार फिर से आम को अच्छी तरह से धो लें। इससे आम पर लगा किसी भी तरह का केमिकल आसानी से साफ हो जाएगा। ऐसा आम खाने से मुंह के साइड में निकलने वाले दाने भी नहीं होंगे, जो अक्सर आम खाने से हो जाते हैं।

 

Latest Lifestyle News