A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. मिल गया बालकनी से मधुमक्खी का छत्ता हटाने का आसान तरीका? आज ही अपनाकर देखें

मिल गया बालकनी से मधुमक्खी का छत्ता हटाने का आसान तरीका? आज ही अपनाकर देखें

गर्मी के मौसम में बालकनी और घर की छत पर मधुमक्खी का छत्ता लगना आम है। इनसे छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के उपाय तलाशते रहते हैं। ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह आप इनसे आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।

बालकनी से मधुमक्खी का छत्ता कैसे हटाएं?- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV बालकनी से मधुमक्खी का छत्ता कैसे हटाएं?

बालकनी , खिड़कियां या फिर छत पर आपने कभी न कभी मधुमक्खियों का छत्ता लगा जरूर देखा होगा। ये एक आम समस्या है, लेकिन समस्या तब ज्यादा बड़ी बन सकती है जब ये घर के किसी बच्चे या मेंबर को काट ले। ऐसे में पहले से ही सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। मधुमक्खियां खुद से तब तक हमला नहीं करती जब तक इन्हें छेड़ा न जाए। इनके छत्ते को हटाने के लिए लोग कई तरह के उपाय तलाशते रहते हैं। ऐसे में यहां हम आपको आसान से उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप आसानी से मधुमक्खियों को हटा सकते हैं। 

घरेलू पर तैयार करें स्प्रे 
मधुमक्खियों को तेज गंध बिल्कुल पसंद नहीं होती। आप घर में मौजूद कुछ चीजों से एक नेचुरल स्प्रे तैयार कर सकते हैं, जिससे मधुमक्खियां आसानी से भाग सकती है। ऐसे में स्प्रे तैयार करने के लिए आपको सफेद सिरका, पानी, पेपरमिंट ऑयल की जरूरत पड़ेगी। स्प्रे तैयार करने के लिए सफेद सिरका और पानी को बराबर मात्रा में मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण में 10-15 बूंदें पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल की मिलाएं। इसके बाद इस स्प्रे को एक बोतल में भर लें।

कैसे और कब करें इस स्प्रे का इस्तेमाल 
सही समय का चुनाव करें: मधुमक्खियों पर स्प्रे करने का सबसे सही समय रात का या सुबह सूरज उगने से ठीक पहले का होता है। इस समय सभी मधुमक्खियां छत्ते के अंदर होती हैं और शांत रहती हैं।

ये घरेलू नुस्खा मधुमक्खियों से छुटकारा दिला सकता है लेकिन इसके लिए जरूरी है कि इसे सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल करें। आप जिस वक्त इसे स्प्रे करने जाएं उससे पहले फुल स्लीव्स कपड़े, पैंट, दस्ताने और फेस को ढकने के लिए मास्क, चश्मा का इस्तेमाल करें। छत्ते से थोड़ी दूरी पर खड़े होकर तैयार किए गए स्प्रे को छत्ते पर अच्छी तरह स्प्रे करें। इसकी तेज गंध से मधुमक्खियों का दम घुटने लगता है और वे उस जगह को छोड़कर भाग जाते हैं। 

लहसुन का रस भी कारगर 
लहसुन की कलियों को पीसकर उसका रस निकाल लें और पानी में मिलाकर छत्ते के आसपास छिड़कें। इसकी तीखी गंध मधुमक्खियों को बर्दाश्त नहीं होती। इससे वो जल्दी भाग जाते हैं। 

Latest Lifestyle News