1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर दिखना है मराठी मुलगी तो आज़माएं बॉलीवुड एक्ट्रेस के ये महाराष्ट्रीयन लुक्स

Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर दिखना है मराठी मुलगी तो आज़माएं बॉलीवुड एक्ट्रेस के ये महाराष्ट्रीयन लुक्स

इस गणेश चतुर्थी, अगर आप एक पारंपरिक मराठी मुलगी का लुक अपनाना चाहती हैं, तो इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के लुक्स से प्रेरणा ले सकती हैं।

गणेश चतुर्थी मराठी लुक- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM - @LOKHANDEANKITA NAMASTEBOLLY गणेश चतुर्थी मराठी लुक

बाप्पा का आगमन हो चुका है। लोग खूब धूम धाम से दस दिनों के लिए अपने घर पर बाप्पा को लेकर आते हैं और उनकी खूब पूजा अर्चना करते हैं। दस दिन तक महिलाएं खूब सजती और संवारती हैं। अगर आपके घर भी बाप्पा पधारे हैं और आपको इस पूरे दस दिन मराठी मुलगी का अवतार लेना है तो हम आपके लिए बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के कुछ बेहतरीन महाराष्ट्रियन लुक लेकर आए हैं। इन लुक्स  को फॉलो कर आप एकदम मराठी मुलगी नज़र आएँगी

श्रद्धा कपूर:

 

अगर आप ट्रेडिशनल के साथ मॉर्डन लुक चाहती हैं और भीड़ में सबसे अलग दिखना चाहती हैं, तो श्रद्धा कपूर के लेवेंडर कलर की नवारी साड़ी लुक को अपना सकती हैं। इसके साथ गोल्डन ज्वेलरी और एक स्लीक बन हेयरस्टाइल बहुत सुंदर लगेगा।

शारवरी वाघ:

शारवरी ने अपनी दादी की 35 साल पुरानी डार्क रानी रंग की ट्रेडिशनल साड़ी पहनकर यह साबित किया है कि पुराने फैशन का जादू कभी खत्म नहीं होता। यह लुक आपको एक क्लासिक और दिलकश एहसास देगा।

माधुरी दीक्षित:

जब बात मराठी लुक की हो तब हम माधुरी दीक्षित को कैसे भूल सकते हैं। धक धक गर्ल का यह पैंठणी लुक देखने लायक है। सुनहरे ज़री बॉर्डर वाली हरे रंग की पैठणी साड़ी का लुक आप भी आज़मा सकती है। इस लुक को और भी खास बनाने के लिए एक पारंपरिक मराठी नथ पहनें।

 

अंकिता लोखंडे:

अगर आप कुछ मॉडर्न और ट्रेंडी पहनना चाहती हैं, तो अंकिता लोखंडे का डबल ड्रेप साड़ी लुक आज़मा सकती हैं। मोतियों के गहनों और मराठी नथ के साथ यह लुक आपको सबसे अलग दिखाएगा।

जेनेलिया डिसूजा:

जेनेलिया डिसूजा ने गोल्डन रंग की साड़ी में एक शाही लुक अपनाया है। यह लुक उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो एक भव्य और एलिगेंट स्टाइल चाहते हैं।

श्रद्धा कपूर:

अगर आप साड़ी नहीं पहनना चाहती तो आप श्रद्धा कपूर की तरह नथ के साथ मिनिमलिस्टिक हल्का ड्रेस पहन सकती हैं 

Latest Lifestyle News