Good Morning Happy New Year 2026: नया साल हर किसी की जिंदगी में नई उम्मीद लेकर आ चुका है। साल 2026 शुरू होते ही लोगों के मन में अलग साल उत्साह देखने को मिल रहा है। हर कोई नए साल के जश्न में डूबा है। रात 12 बजे के बाद से ही लगातार शुभकामानओं का सिलसिला शुरू हो चुका है। लोग अपनों के साथ नए साल के पल को यादगार बनाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में नए साल की सुबह को खास बनाने के लिए लोग अपनों को शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। अगर आप भी अपने करीबियों की सुबह को खास और यादगार बनाना चाहते हैं यहां से हैप्पी न्यू ईयर 2026 के ये गुड मॉर्निंग विशेज भेज सकते हैं।
नया साल 2026 है भाई-बहन के नाम,
तानों का लेवल वही, प्यार का वही काम।
लड़ाई भी होगी, शिकायत भी रहेगी,
पर मुश्किल में सबसे पहले हम आएंगे काम।
हैप्पी न्यू ईयर
हमारी दोस्ती कोई स्टेटस नहीं,
जो साल बदले तो मिट जाए।
ये वो रिश्ता है जो 2026 में भी
हर मुश्किल से टकरा जाए।
नववर्ष की शुभकामनाएं
नए साल की सुबह आई,
डायरी में लिस्ट बनाई।
सुबह उठना, योग करना,
जंक फूड से दूरी बनाना।
शाम हुई, ऑर्डर आया,
डायरी बोली, मुझे क्यों फंसाया?
हैप्पी न्यू ईयर
संस्कार, सम्मान और साथ
यही तो परिवार की पहचान है।
नववर्ष 2026 में भी
हमारा घर ही हमारी जान है।
नववर्ष की शुभकामनाएं
नया साल है, दोस्त वही,
ग्रुप में गुड मॉर्निंग अब भी नहीं।
मीम्स वही, हंसी वही,
बस उम्र बढ़ी है, समझ अब भी नहीं।
हैप्पी न्यू ईयर
Latest Lifestyle News