A
Hindi News लाइफस्टाइल फीचर किचन में काम करते हुए जल जाए हाथ, तो झट से सबसे पहले क्या करें, कई लोग कर बैठते हैं गलती

किचन में काम करते हुए जल जाए हाथ, तो झट से सबसे पहले क्या करें, कई लोग कर बैठते हैं गलती

कभी-कभी किचन में काम करते हुए हाथ जल जाता है जिसके बाद त्वचा पर बहुत जलन भी महसूस होती है। आइए जानते हैं कि आपको इस समस्या से कैसे राहत मिल सकती है।

त्वचा के जलने पर अपनाएं ये घरेलू नुस्खे- India TV Hindi Image Source : SORA/AI त्वचा के जलने पर अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

किचन में काम करते समय कभी त्वचा पर गर्म तेल के छींटें पड़ जाते हैं तो कभी गर्म बर्तन पर हाथ लगने से त्वचा जल जाती है। अगर जली हुई त्वचा पर जल्द से जल्द कुछ भी न लगाया जाए, तो आपकी त्वचा पर फफोले भी पड़ सकते हैं। अगर आपको भी कभी-न-कभी इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ा है, तो आपको कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में जरूर जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए।

क्या होना चाहिए पहला कदम?

दादी-नानी के जमाने से कहा जाता है कि जब भी त्वचा जल जाए, तो तुरंत त्वचा के प्रभावित हिस्से पर ठंडा पानी डालना चाहिए। अगर आप चाहें तो त्वचा के प्रभावित हिस्से पर बर्फ भी लगा सकते हैं। अगर फिर भी आपको जलन महसूस हो रही है, तो आप टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

फायदेमंद साबित होगा एलोवेरा जेल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि औषधीय गुणों से भरपूर एलोवेरा जेल आपकी त्वचा के लिए वरदान साबित हो सकता है। जलन से राहत पाने के लिए आप एलोवेरा जेल यूज कर सकते हैं। जली हुई त्वचा पर एलोवेरा जेल लगा लीजिए। एलोवेरा जेल की मदद से न केवल त्वचा पर महसूस होने वाली जलन कम होगी बल्कि त्वचा पर फफोले भी नहीं पड़ेंगे।

आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

त्वचा के जलने के बाद सूजन और फफोले पड़ने का खतरा बढ़ जाता है। इस खतरे को कम करने के लिए आप केले के गूदे का इस्तेमाल कर सकते हैं। केले का गूदा त्वचा की हीलिंग में मदद करेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि त्वचा के प्रभावित हिस्से पर पोषक तत्वों से भरपूर नारियल का तेल लगाना भी फायदेमंद साबित हो सकता है। नारियल के तेल में पाए जाने वाले तमाम औषधीय गुण आपकी त्वचा को जल्दी हील करने में मददगार साबित हो सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Lifestyle News