1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. बरसाती मौसम में घर में घुसी मक्खियों ने किया नाक में दम, भगाने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स

बरसाती मौसम में घर में घुसी मक्खियों ने किया नाक में दम, भगाने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jul 30, 2025 10:35 pm IST,  Updated : Jul 30, 2025 10:48 pm IST

बरसाती मौसम में अक्सर लोगों के घरों में मक्खियां घुस जाती हैं और फिर जाने का नाम ही नहीं लेती हैं। आइए आपकी इस समस्या के नेचुरल उपाय के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

मक्खियों को भगाने के तरीके- India TV Hindi
मक्खियों को भगाने के तरीके Image Source : SORA/AI

मक्खियों को ठंडी जगह पर रहना पसंद होता है, यही वजह है कि बारिश के मौसम में मक्खियां घर के अंदर घुस जाती हैं। मक्खियों के कारण सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। खाने-पीने की चीजों पर मक्खियों के बैठने की वजह से तबीयत भी खराब हो सकती है इसलिए इन्हें घर से दूर भगाना बेहद जरूरी हो जाता है। आइए मक्खियों को भगाने के कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में जानते हैं।

फायदेमंद साबित होगा कपूर

मक्खियों से छुटकारा पाने के लिए आप कपूर यूज कर सकते हैं। किसी भी बर्तन में कपूर का एक छोटा टुकड़ा निकाल लीजिए। अब इस टुकडे़ को माचिस की मदद से जला दीजिए और फिर पूरे घर में इसका धुआं दिखा दीजिए। मक्खियों को कपूर का धुआं बिल्कुल पसंद नहीं होता इसलिए इस घरेलू नुस्खे की मदद से आप अपने घर में घुसी सभी मक्खियों को आसानी से भगा सकते हैं।

इस्तेमाल कर सकते हैं नींबू

मक्खियों को भगाने के लिए आप नींबू और नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले एक लीटर पानी निकाल लीजिए। अब इस पानी में 4-6 नींबू निचोड़ लीजिए। आखिर में इस पानी में 50 ग्राम नमक भी मिला लीजिए। आपको इस घोल को किसी भी स्प्रे वाली बॉटल में भर लेना है। आपको घर की जिस भी जगह पर मक्खियां दिखाई दें, आप उस जगह पर इस घोल को छिड़क दीजिए।

फायदेमंद साबित होगा तेज पत्ता

किचन में रखे तेज पत्ते का इस्तेमाल मक्खियों को भगाने के लिए भी किया जा सकता है। आपको एक बर्तन में तेज पत्ता निकालना है और फिर इसे माचिस की मदद से जला लेना है। कमरे में जैसे-जैसे तेज पत्ते का धुआं फैलता जाएगा, वैसे-वैसे सभी मक्खियां घर से भागती जाएंगी। इस तरह के घरेलू नुस्खे वाकई में मक्खियों से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित हो सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल