Happy Baisakhi Wishes 2026: बैसाखी का त्योहार आज पूरे देशभर में धूम धाम के साथ मनाया जा रहा है। बैसाखी सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि मेहनत खुशी और उम्मीदों का त्योहार है। बैसाखी का त्योहार भारत में, विशेषकर पंजाब और हरियाणा में, बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। सिख धर्म के लिए यह दिन सबसे पवित्र माना जाता है। 13 अप्रैल 1699 को सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह जी ने आनंदपुर साहिब में 'खालसा पंथ' की स्थापना की थी। उन्होंने इसी दिन पंज प्यारों को अमृत चखाकर सिंह बनाया था। इसका उद्देश्य धर्म की रक्षा और मानवता की सेवा के लिए लड़ाकों का एक समूह तैयार करना था। यह त्योहार नई फसल, नई उम्मीदों और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस खास मौके पर लोग भांगड़ा-गिद्धा करते हैं और खुशियां बांटते हैं। गुरुद्वारों में लंगर का आयोजन होता है। इसके साथ ही इस खास मौके पर लोग अपनों को शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने करीबियों को बैसाखी की हार्दिक शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो यहां से विशेज, मैसेज, कोट्स भेज सकते हैं।
Happy Baisakhi 2026 Wishes Messages Quotes in Hindi
1. धान की खुशबू और खेतों की बहार,
जीवन में लाए खुशियों की भरमार,
हर दिन हो आपका त्योहार जैसा,
हैप्पी बैसाखी इन एडवांस प्यार भरा उपहार।
Happy Baisakhi 2026
2. सूरज की रोशनी जैसा उजाला हो,
जीवन में हर सपना निराला हो,
दुखों की छाया कभी पास न आए,
बैसाखी की शुभकामनाएं पहले ही पाए।
Happy Baisakhi 2026
3. सुनहरी धूप बरसात के बाद,
थोड़ी सी खुशी हर बात के बाद,
उसी तरह हो मुबारक आप को
ये नयी सुबह कल रात के बाद...
बैसाखी की शुभकामनाएं
Happy Baisakhi 2026
4. सुबह से शाम तक वाहेगुरू की कृपा,
ऐसे ही गुजरे हर एक दिन,
न कभी हो किसी से गिला-शिकवा,
एक पल न गुजरे खुशियों बिन..
Happy Baisakhi 2026
5. नच ले गा ले सबके साथ,
आई है बैसाखी लेकर खुशियों की सौगात,
मस्ती में झूम और खीर पूरी खा,
सिर पर सदा बना रहे वाहे गुरु का हाथ!
Happy Baisakhi 2026
6. मेहनत की राहों में सफलता मिले,
हर कदम पर खुशियों के फूल खिले,
आपका जीवन खुशहाल बन जाए,
बैसाखी की लख-लख बधाईयां
Happy Baisakhi 2026
7. धूप में जलता है फिर भी मुस्कुराता है.
वो कोई और नहीं, अन्नदाता कहलाता है,
सलाम है उस किसान को, जो हर पेट भर पाता है.
फसलों के पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं!
Happy Baisakhi 2026
8. खेतों की हरियाली आपके जीवन में आए,
हर खुशी आपके कदम चूम जाए,
सपनों की हर फसल लहलहाए,
बैसाखी की हार्दिक शुभकामनाएं पहले से ही पाए।
Happy Baisakhi 2026
9. चारों तरफ नई फसल की बहार है,
देखो आया बैसाखी का त्योहार है,
भंगड़ा, गिद्दा पाओ,
खुश होकर इस दिन का जश्न मनाओ
Happy Baisakhi 2026
Latest Lifestyle News