हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन होली मनाई जाती है। इस बार 8 मार्च को होली का पावन त्यौहार मनाया जा रहा है। दिन पूरा देश गुलाल-अबीर और रंग में सराबोर रहता है। हर कोई एक-दूसरे पर प्यार के रंग बरसाते हैं। होली के रंगों को प्रेम का प्रतीक भी माना जाता है। कृष्ण नगरी मथुरा में धूमधाम तरीके से होली का पर्व मनाया जाता है। कृष्ण-राधा के प्रेम में रंगने के लिए और ब्रज की होली के साक्षी बनने के लिए दूर-दूर से भक्त यहां आते हैं। होली में भगवान नारायण और महादेव की भी पूजा का विधान है। अगर आप इस होली अपनों से दूर किसी और शहर में हैं तो शुभ संदेशों के जरिए उन्हें होली की शुभकामनाएं भेज सकते हैं। इन मैसेजस के जरीए होली के मौके पर आप अपनों के बीच रह सकते हैं।
रंगों की वर्षा, गुलाल की फुहार, सूरज की किरणें, खुशियों की बौछार चन्दन की खुशबु, अपनों का प्यार मुबारक हो आपको होली का त्यौहार, होली की हार्दिक शुभकामनाएं
Image Source : INDIA TVHOLI 2023
होली के खूबसूरत रंगों की तरह, आपको और आपके पूरे परिवार को, हमारी तरफ से बहुत-बहुत रंगों भरी उमंगो भरी शुभकामनाएं।
Image Source : INDIA TVHOLI 2023
मथुरा की खुशबू,गोकुल का हार, वृन्दावन की सुगंध, बरसाने का प्यार, मुबारक हो आपको होली का त्यौहार!
Image Source : INDIA TVHOLI 2023
लाल गुलाबी रंग है, झूम रहा संसार, सूरज की किरण, खुशियों की बहार, चांद की चांदनी अपनों का प्यार, मुबारक हो आपको होली का त्योहार।
Image Source : INDIA TVHOLI 2023
राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी ये रंग न जाने कोई जात ना कोई बोली मुबारक हो आपको रंगों भरी होली!
Image Source : INDIA TVHOLI 2023
मक्के की रोटी नींबू का अचार सूरज की किरणें खुशियों की बहार, चाँद की चाँदनी अपनों का प्यार, मुबारक हो आपको होली का त्योहार।
Image Source : INDIA TVHOLI 2023
प्यार के रंग से भरो पिचकारी स्नेह के रंग से रंग दो दुनिया सारी ये रंग न जाने न कोई जात न बोली सबको हो मुबारक हैप्पी होली! होली की शुभकामनाएं !
Latest Lifestyle News