1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. आज है विश्वकर्मा पूजा, अपनों को ये शुभकामनाएं संदेश भेजकर दें बधाई

आज है विश्वकर्मा पूजा, अपनों को ये शुभकामनाएं संदेश भेजकर दें बधाई

आज विश्वकर्मा पूजा मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर फैक्ट्रियों, संस्थानों, दुकानों में औजारों और मशीनों, कार्य में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों की पूजा की जाती है। इसके अलावा लोग अपनों को शुभकामनाएं भी भेजते हैं। अगर आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को विश्वकर्मा पूजा की बधाई देना चाहते हैं तो यहां से विशेज, कोट्स भेज

आज है विश्वकर्मा पूजा, अपनों को ये शुभकामनाएं संदेश भेजकर दें बधाई - India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC आज है विश्वकर्मा पूजा, अपनों को ये शुभकामनाएं संदेश भेजकर दें बधाई

विश्वकर्मा पूजा हर साल सौर कैलेंडर के अनुसार कन्या संक्रांति के दिन मनाई जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार यह पर्व भगवान विश्वकर्मा के जन्मोत्सव के रूप में, भाद्रपद मास के अंतिम दिन या सितंबर के मध्य में मनाया जाता है। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान विश्वकर्मा को ब्रह्मांड का मुख्य वास्तुकार, शिल्पकार और सृष्टिकर्ता माना जाता है। उन्होंने देवताओं के महल, अस्त्र-शस्त्र और पूरी सोने की लंका जैसी संरचनाओं का निर्माण किया था। इस दिन फैक्ट्रियों, संस्थानों, दुकानों में औजारों और मशीनों, कार्य में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों की पूजा की जाती है। इसके अलावा इस खास मौके पर लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को शुभकामनाएं भी देते हैं। अगर आप भी अपने करीबियों को विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो यहां से विशेज, कोट्स भेज सकते हैं। 

1. जय जय श्री भुवना विश्वकर्मा,
कृपा करे श्री गुरुदेव सुधर्मा,
श्रीव अरु विश्वकर्मा माहि,
विज्ञानी कहे अंतर नाहि.
आपके परिवार पर विश्वकर्मा जी की कृपा बरसे.
विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं!

2. निर्बल हैं तुम से बल मांगते,
करुणा के प्रयास से जल मांगते,
श्रद्धा का प्रभु जी फल मांगते,
आप से प्रभु हम उन्नति और तरक्की का आशीष मांगते

3. तू ही रचयिता है
इस सृष्टि का है कर्मा
सदा ही तेरी जय हो
श्री बाबा विश्वकर्मा।
विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं! 

4. तुम हो सकल सृष्टि कर्ता
ज्ञान सत्य जग हित धर्ता
तुम्हारी दृष्टि से नूर है बरसे
आपके दर्शन को हम भक्त तरसें।
विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं! 

5. तुम हो सकल सृष्टि कर्ता
ज्ञान सत्य जग हित धर्ता
तुम्हारी दृष्टि से नूर है बरसे
आपके दर्शन को हम भक्त तरसें।
विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं! 

6. विश्वकर्मा की करो जयकार
करते सदा सबपर उपकार,
इनकी महिमा सबसे है न्यारी
हे भगवान अर्ज़ सुनो हमारी
विश्वकर्मा जयंती 2026 की शुभकामनाएं

7. आप हो संसार के पालन करता,
हमारे हो तुम आप हरता,
हर पल नाम आपका जपते हम,
हर मुश्किल को दूर करते तुम
आपको विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं  

8. आप चाहो तो खंडहर को भी,
बना देते हो स्वर्ग सा महल,
अद्भुत है आपकी शिल्पकारी,
आप को पूजे सब नर और नारी।
विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं  

Latest Lifestyle News