1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. गंदे और काले पड़ गए हैं दरवाजों के हैंडल? इन आसान घरेलू नुस्खों से लौट आएगी चमक

गंदे और काले पड़ गए हैं दरवाजों के हैंडल? इन आसान घरेलू नुस्खों से लौट आएगी चमक

दरवाजे के हैंडल अक्सर बार बार छूने से खराब हो जाते हैं। इसे साफ करने के लिए लोग कई तरह उपाय करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ आसान घरेलू नुस्खे की मदद से आप आसानी से हैंडल की खोई हुई चमक को वापस पा सकते हैं। यहां बताए गए घरेलू नुस्खे का करके देखें इस्तेमाल।

गंदे और काले पड़ गए हैं दरवाजों के हैंडल? इन आसान घरेलू नुस्खों से लौट आएगी चमक - India TV Hindi
Image Source : MAGINIFIC गंदे और काले पड़ गए हैं दरवाजों के हैंडल? इन आसान घरेलू नुस्खों से लौट आएगी चमक

बार-बार छूने, धूल-मिट्टी जमने और नमी के कारण दरवाजों के हैंडल अक्सर गंदे, चिपचिपे और काले पड़ जाते हैं। इससे घर के लुक पर भी असर पड़ता है। काले हैंडल की वजह से घर की खूबसूरती भी बिगड़ जाती है। ऐसे में इसकी सफाई के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं लेकिन फिर भी दरवाजे का हैंडल पहले की तरह नहीं चमक पाता। अगर आपके घर के मेटल या पीतल के हैंडल भी अपनी चमक खो चुके हैं, तो बाजार के महंगे क्लीनर्स पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। आप घर की रसोई में मौजूद कुछ आसान चीजों से इन्हें फिर से नया जैसा चमका सकते हैं। यहां जान लें दरवाजे का हैंडल साफ करने के आसान तरीके। 

1. बेकिंग सोडा और नींबू 
बेकिंग सोडा एक बेहतरीन नेचुरल क्लीनर है, जो जिद्दी मैल को आसानी से काटता है। इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच बेकिंग सोडा लें और उसमें आधा नींबू का रस मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को गंदे हैंडल पर अच्छी तरह लगाकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद एक पुराने टूथब्रश से हल्के हाथों से रगड़ें और साफ पानी से धोकर सूखे कपड़े से पोंछ लें।

2. सिरका और नमक का घोल
अगर हैंडल पर जंग के निशान या बहुत पुरानी कालिख जम गई है, तो यह नुस्खा बेहद असरदार है। इसका घोल तैयार करने के लिए आधा कप सफेद सिरके में 1 चम्मच नमक अच्छी तरह मिला लें। आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा आटा मिलाकर पेस्ट भी बना सकते हैं ताकि यह बहे नहीं। अब इसे हैंडल पर लगाएं और 10 मिनट के बाद किसी स्पंज या ब्रश से रगड़कर साफ कर लें। यह मेटल की चमक तुरंत वापस ले आता है।

3. टूथपेस्ट से चमकाएं
सफेद रंग का टूथपेस्ट सिर्फ दांत ही नहीं, बल्कि मेटल के सामानों को साफ करने में भी जादू की तरह काम करता है। इसके लिए हैंडल पर थोड़ा सा नॉन-जेल व्हाइट टूथपेस्ट लगाएं। फिर ब्रश की मदद से इसे चारों तरफ फैलाएं और कुछ देर सूखने दें। इसके बाद गीले कपड़े से रगड़कर पोंछ दें। हैंडल चमक उठेंगे।

Latest Lifestyle News