1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. पैरों से आ रही बदबू बन न जाए शर्मिंदगी का कारण, छुटकारा पाने के लिए अपनाकर देखें ये घरेलू नुस्खे

पैरों से आ रही बदबू बन न जाए शर्मिंदगी का कारण, छुटकारा पाने के लिए अपनाकर देखें ये घरेलू नुस्खे

पैरों की बदबू एक आम समस्या है, जिसे मेडिकल भाषा में Bromodosis कहा जाता है। यह मुख्य रूप से पसीने और बैक्टीरिया की वजह से आती है। इनसे छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के तरीके अपनाते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ आसान घरेलू नुस्खे की मदद से आप इससे आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। चलिए जानते हैं।

पैरों की बदबू दूर करने के आसान घरेलू उपाय- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK पैरों की बदबू दूर करने के आसान घरेलू उपाय

गर्मियों के मौसम में घंटों जूते पहने रखना काफी मुश्किल होता है। ऑफिस जाने वाले लोग घंटों जूते पहने रहते हैं, जिसके कारण पैरों में पसीने और बैक्टीरिया की वजह से दुर्गंध आती है। कई बार पैरों की दुर्गंध शर्मिंदगी का कारण बन जाती है। पैरों की दुर्गंध से छुटकारा पाने के लिए लोग डिओडोरेंट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ आसान घरेलू उपाय के जरिए आप आसानी से पैरों की दुर्गंध को दूर कर सकते हैं। यहां हम आसान घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं। 

1. नमक के पानी का इस्तेमाल 
नमक त्वचा से नमी को सोख लेता है और बैक्टीरिया को पनपने से रोकता है। इसके लिए एक टब गुनगुने पानी में आधा कप सेंधा नमक या साधारण नमक मिलाएं। अपने पैरों को 15-20 मिनट तक इसमें भिगोकर रखें।

2. सिरके का जादुई असर 
सिरका एसिडिक होता है, जो बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म कर देता है। दो हिस्सा पानी और एक हिस्सा सेब का सिरका या सफेद सिरका मिलाएं। इसमें पैरों को 15 मिनट के लिए भिगोएं।

3. बेकिंग सोडा 
बेकिंग सोडा पसीने के pH स्तर को नियंत्रित करता है और बैक्टीरिया को कम करता है। आप गुनगुने पानी में 1-2 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर पैर भिगो सकते हैं। इसके लिए थोड़ा सा बेकिंग सोडा अपने जूतों के अंदर छिड़कने से जूतों की बदबू भी गायब हो जाती है।

4. ब्लैक टी 
चाय में मौजूद टैनिक एसिड पसीने की ग्रंथियों को सिकोड़ता है, जिससे पसीना कम आता है। इसके लिए दो टी-बैग्स को पानी में उबालें, फिर उसमें ठंडा पानी मिलाकर उसे गुनगुना कर लें। फिर 20 मिनट तक पैरों को इसमें रखें।

Latest Lifestyle News