1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. बिना डाइटिंग के आखिर कैसे इतनी दुबली पतली दिखती हैं मौनी रॉय, एक्ट्रेस ने खुद बताया इसका सीक्रेट

बिना डाइटिंग के आखिर कैसे इतनी दुबली पतली दिखती हैं मौनी रॉय, एक्ट्रेस ने खुद बताया इसका सीक्रेट

Mouni Roy Weight Loss Diet: बॉलीवुड की स्लिम ट्रिम एक्ट्रेस की लिस्ट में मौनी रॉय का नाम शामिल है। वो एक्टिंग से ज्यादा अपनी फिटनेस को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। लेकिन इसके लिए मौनी रॉय डाइटिंग नहीं बल्कि घर का बना सिंपल खाना खाती हैं। एक्ट्रेस ने खुद अपनी फिटनेस और ब्यूटी सीक्रेट फैंस के साथ शेयर किए हैं।

मौनी रॉय की फिटनेस- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV मौनी रॉय की फिटनेस

इन दिनों लोग फिटनेस के लिए क्या कुछ नहीं कर रहे, कोई डाइटिंग कर रहा है, कोई फास्टिंग कर रहा है, कोई डिटॉक्स टी, सख्त डाइट और दवाओं का सेवन कर रहा है। एक्ट्रेस मौनी रॉय भी अपनी फिटनेस को लेकर काफी चर्चाओं में रहती हैं। मौनी रॉय जैसा फिगर पाने के लिए लोग न जाने क्या करते हैं, लेकिन खुद मौनी रॉय इसके लिए कुछ अलग से मेहनत नहीं करती हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि वो तरह-तरह के डाइट प्लान से दूर रहती हैं और घर का बना खाना पसंद करती हैं। भरपूर पानी पीना और देसी खाना उनकी ब्यूटी और फिटनेस का सीक्रेट है।

ब्यूटी एंड बियॉन्ड के साथ बातचीत में मौनी रॉय ने अपनी डाइट और फिटनेस को लेकर बात की, जिसमें उन्होंने पोषण, त्वचा की देखभाल, आत्मविश्वास और ब्यूटी को लेकर बात की और बताया कि वो खुद को कैसे इतना फिट रखती हैं।

मौनी रॉय नहीं लेती फैंसी डाइट

मौनी रॉय ने रहा कि जहां कई फेमस सेलेब्स हार्डकोर डाइट प्लान लेते हैं और मुश्किल न्यूट्रिशन रूल्स को फॉलो करते हैं वहीं मैं काफी सिंपल खाना पसंद करती हैं। उनका कहना है कि 'मैं दिखावटी डाइट में विश्वास नहीं करती। मैं पौष्टिक, घर के बने भोजन में विश्वास करती हूं।' तरह तरह के मुश्किल खाने की बजाय मौनी रॉय रोजमर्रा के खाने से पोषण लेने पर ध्यान देती हैं। शरीर के लिए जरूरी सभी पोषक तत्व, चावल, दाल, प्रोटीन अंडे से और आयरन साग से मिलते हैं। इसलिए मौनी रॉय पौष्टिक भोजन करना पसंद करती हैं। मौनी के लिए हेल्दी खाने का मतलब किसी चीज से वंचित रहना नहीं है। बल्कि बैलेंस फूड को बनाए रखना है।

बंगाली भोजन है मौनी रॉय का ब्यूटी सीक्रेट

जब मौनी से उनकी खूबसूरती के राज के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इसका श्रेय अपने माता पिता और बंगाली रूट्स को दिया। 'सबसे पहले तो, मैं बंगाली हूं। मेरे माता-पिता और उनके माता-पिता बहुत मछली खाते थे। यह उसी का नतीजा है।' मछली लंबे समय से बंगाली व्यंजनों का एक मुख्य हिस्सा रही है। इससे शरीर को प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और जरूरी पोषक तत्व मिल जाते हैं जो आपके बाल और त्वचा को कहीं ज्यादा स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

त्वचा को रखती हैं हाइड्रेड

मौनी रॉय अपनी ब्यूटी के लिए कोई जादुई फॉर्मूला नहीं है। बल्कि बेसिक चीजों पर भरोसा करती हैं। वो हाइड्रेशन और नॉर्मल मॉइस्चराइजिंग पर ध्यान देती हैं। खाने पीने के साथ एक्ट्रेस अपनी ब्यूटी को बनाए रखने के लिए मल्टी विटामिन सप्लीमेंट्स भी लेती हैं।

सुंदरता और आत्मविश्वास साथ-साथ चलते हैं

बातचीत का सबसे दिलचस्प हिस्सा तब आया जब मौनी से पूछा गया कि खूबसूरती या आत्मविश्वास में से क्या ज्यादा मायने रखता है। किसी एक को चुनने की बजाय, उन्होंने तर्क दिया कि ये दोनों अक्सर एक-दूसरे को प्रभावित करते हैं। मुझे लगता है कि ये दोनों साथ-साथ चलते हैं। उन्होंने माना कि हर किसी के जीवन में ऐसे दिन आते हैं जब वे अच्छा महसूस नहीं करते। कभी-कभी आप खूबसूरत महसूस करते हैं, आप ज्यादा आत्मविश्वासी महसूस करते हैं। लेकिन कभी-कभी, जब आपके बाल या त्वचा ठीक नहीं दिखती, तो आप ऐसा महसूस नहीं करते।

 

Latest Lifestyle News