A
Hindi News लाइफस्टाइल फीचर वजन घटाने के लिए प्रति दिन कितनी रोटियां खानी चाहिए, कौन से आटे की चपाती मोटापा कम करती है

वजन घटाने के लिए प्रति दिन कितनी रोटियां खानी चाहिए, कौन से आटे की चपाती मोटापा कम करती है

Rotis Per Day For Weight Loss: वजन घटाने के लिए कितनी रोटी खानी चाहिए और कौन से आटे से बनी रोटी तेजी से मोटापा कम करती हैं। डाइटिशियन से जानते हैं।

वजन घटाने के लिए 1 दिन में कितनी रोटी - India TV Hindi Image Source : FREEPIK वजन घटाने के लिए 1 दिन में कितनी रोटी

भारतीय खाने की थाली में रोटी सबसे अहम हैं। लोग तरह-तरह के अनाज से बनी रोटियां खाना पसंद करते हैं। रोटी में कार्बोहाइड्रेट होता है जो शरीर को तुरंत एनर्जी देता है और पेट काफी देर तक भरा रहता है। ज्यादातर लोग लंच और डिनर में रोटी खाना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो रोटी की मात्रा को कंट्रोल करना जरूरी है। खासतौर से गेहूं के आटे से बनी रोटी तेजी से वजन बढ़ाती है। इसलिए गेहूं की रोटी मोटापे का कारण बन सकती है। डाइटिशियन से जानते हैं कि वजन घटाने के लिए 1 दिन में कितनी रोटी खानी चाहिए। कौन से आटे की कार्ब्स कंट्रोल करने के लिए रोटी ऐसे में वजन घटाने के लिए सबसे पहले कार्ब्स कंट्रोल पर ध्यान देना जरूरी है। डाइटिशियन स्वाति सिंह से जानते हैं कि वजन घटाने के लिए प्रतिदिन कितनी रोटी खानी चाहिए?

वजन घटाने के लिए 1 दिन में कितनी रोटी खानी चाहिए?

वजन घटाने के लिए एक दिन में 1800-2000 कैलोरी लेनी चाहिए। इसमें से 225 से 325 कैलोरी आप कार्ब्स से ले सकते हैं। इससे मोटापा कम करने में आपको मदद मिलेगी। अब ये समझ लें कि 1 रोटी में कितनी कैलोरी होती है। अगर आप एक मीडियम साइज की रोटी खाते हैं तो इससे करीब 15 ग्राम कार्ब और 70 ग्राम कैलोरी शरीर को मिलती हैं। नॉर्मल तरीके से वजन घटाने के लिए डाइट से रोजाना 150 ग्राम कार्ब कम करना चाहिए। ऐसे में एक महिला को 1 दिन में 3-4 छोटी रोटी और पुरुष को 1 दिन में 5-6 रोटी से ज्यादा नहीं खानी चाहिए।

वजन घटाने के लिए कौन से आटे की रोटी खानी चाहिए?

मोटापा कम करने में रोटी में इस्तेमाल होने वाला अनाज भी महत्वपूर्ण रोल प्ले करता है। अगर आप आटा बदल लेते हैं तो वजन घटाना आसान हो सकता है। वजन घटाने के लिए गेहूं की बजाय मल्टीग्रेन आटे की रोटी खाएं। आप रागी, ज्वार और बाजरा की रोटी खा सकते हैं। ये अनाज वजन कम करने में मदद करता है। इन आटे से तैयार की गई रोटियां मोटापा कम करने में असरदार साबित होती है। इससे पेट लंबे समय तक फुल रहता है और वजन भी कम होता है।

वजन घटने के लिए दोपहर में क्या खाएं?

वजन घटाने के लिए डाइट में रोटी की मात्रा कम करके सलाद, सब्जी और लिक्विड चीजों को शामिल करें। जैसे आपकी दोपहर की थाली में 1 कटोरी दाल, 1 कटोरी दही और 1 प्लेट सलाद जरूर शामिल होना चाहिए। दिनभर में 3 लीटर पानी पाएं और अच्छी नींद लें। इससे वजन घटाना आसान होगा। इसके अलावा रोज आधा घंटा कोई फिटनेस एक्टिविटी जरूर करें।

 

Latest Lifestyle News