A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. आटा असली है या नकली? इस आसान ट्रिक से चलेगा पता, दुकानदार भी रह जाएगा हैरान

आटा असली है या नकली? इस आसान ट्रिक से चलेगा पता, दुकानदार भी रह जाएगा हैरान

How to Check Purity of Flour: इन दिनों बाजार में हर चीज में मिलावट देखने को मिल रही है। ऐसे में आटा भी मिलावटी बिक रहा है। इसलिए खरीदने से पहले असली और नकली आटे की पहचान करना बेहद जरूरी है। यहां हम आसान टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप असली और नकली आटे की पहचान कर सकते हैं।

आटा असली है या नकली?- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK आटा असली है या नकली?

आजकल बाजार में मिलने वाली हर चीज में मिलावट देखी जा रही है। खासकर खाने पीने की चीजों में मिलावट हो रही है। पनीर, दूध, मसाले, चने समेत सभी चीजों में मिलावट दर्ज की गई है। अब इन दिनों मार्केट में आटा भी मिलावटी बिक रहे हैं। मार्केट में आजकल नकली आटे की बिक्री काफी ज्यादा बढ़ गई है। मिलावटी चीजें सेहत को कई तरह के नुकसान पहुंचाती है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है और कोई भी खाद्य पदार्थ खरीदने से पहले ये पता लगाना जरूरी है कि कहीं उसमें मिलावट तो नहीं। ऐसे में यहां हम आपको ऐसे आसान से ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप असली और नकली आटे की पहचान कर सकते हैं।

1.पानी वाला टेस्ट

एक गिलास पानी लें और उसमें आधा चम्मच आटा डाल दें। अगर आटा पानी की सतह पर तैरने लगे और कुछ देर बाद धीरे-धीरे नीचे बैठे, तो वह शुद्ध है। अगर आटे में चॉक पाउडर या सफेद पत्थर का पाउडर होगा, तो वह तुरंत नीचे बैठ जाएगा और पानी के ऊपर सफेद झाग या गंदगी तैरने लगेगी।

2. नींबू का टेस्ट

आटे में चॉक पाउडर की मिलावट जांचने के लिए यह सबसे अच्छा तरीका है। एक चम्मच आटे में थोड़ा सा नींबू का रस या सिरका डालें। अगर आटे में से बुलबुले निकलने लगें, तो समझ लीजिए कि इसमें चॉक पाउडर या कैल्शियम कार्बोनेट मिला हुआ है।

3. चोकर की जांच

असली गेहूं के आटे में फाइबर यानी चोकर होता है जो सेहत के लिए अच्छा है। आटे को थोड़ा सा पानी डालकर गूंथें। शुद्ध आटे में से चोकर साफ़ दिखाई देता है और वह थोड़ा खुरदरा महसूस होता है। अगर आटा बहुत ज्यादा सफेद और एकदम चिकना है, तो हो सकता है कि उसमें मैदा मिला हो सकता है।

4. जलाने वाला टेस्ट

यह थोड़ा कम प्रचलित है लेकिन कारगर है। आटे की एक छोटी सी लोई को आग पर जलाकर देखें। अगर जलते समय उसमें से प्लास्टिक जैसी गंध आए या वह बहुत ज्यादा काला होकर अजीब तरह से जले, तो उसमें मिलावट हो सकती है।

 

Latest Lifestyle News