1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. तेल से चीकट, कोयले जैसी काली कढ़ाई को चकाचक साफ कैसे करें, अपनाएं देसी जुगाड़

तेल से चीकट, कोयले जैसी काली कढ़ाई को चकाचक साफ कैसे करें, अपनाएं देसी जुगाड़

How to clean kadhai: क्या आपको भी ऑयली कढ़ाई को साफ करने के लिए काफी ज्यादा मशक्कत करनी पड़ती है? अगर हां, तो आपको कुछ देसी जुगाड़ जरूर ट्राई करके देखने चाहिए।

कढ़ाई को साफ कैसे करें?- India TV Hindi
Image Source : COOK WITH SARABJIT/YT/HEALTHY KITCHEN 1M कढ़ाई को साफ कैसे करें?

क्या आपको ऑयली कढ़ाई को साफ करना बहुत ज्यादा मुश्किल काम लगता है? कढ़ाई को साफ करने के लिए अच्छी खासी मेहनत और समय, दोनों जाया करने के बाद भी कढ़ाई पूरी तरह से साफ नहीं हो पाती है। आज हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद से आप आसानी से कढ़ाई पर मौजूद तेल, गंदगी और कालेपन को हटा सकते हैं। महज कुछ ही मिनटों के अंदर आपकी कढ़ाई एकदम नई जैसी दिखने लगेगी।

इस्तेमाल कर सकते हैं सिरका और नमक- सबसे पहले कढ़ाई में सिरका और पानी निकाल लीजिए। आपको दोनों चीजें बराबर मात्रा में लेनी हैं और फिर दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है। अब कढ़ाई में 2 स्पून नमक भी एड कर लीजिए। आपको लगभग 5 से 10 मिनट तक इस मिश्रण को गर्म करना है। 5-10 मिनट के बाद गैस बंद कर दीजिए और फिर जब कढ़ाई ठंडी हो जाए तब स्क्रबर से रगड़कर कढ़ाई को साफ कर लीजिए।

फायदेमंद साबित हो सकती है फिटकरी- कढ़ाई में पानी डालिए और गैस ऑन करके इसे गर्म कर लीजिए। अब गर्म पानी में फिटकरी एड कर इसे पिघलने दीजिए। गर्म पानी और फिटकरी का घोल कढ़ाई को चकाचक साफ करने में कारगर साबित हो सकता है। इस घोल की मदद से न केवल कढ़ाई पर मौजूद तेल और गंदगी साफ हो पाएगी बल्कि कढ़ाई पर लगी जंग और कालिख भी आसानी से हट जाएगी।

इस्तेमाल कर सकते हैं बॉइलिंग मेथड- सबसे पहले कढ़ाई में पानी भर लीजिए। अब कढ़ाई में एक बड़ी स्पून बेकिंग सोडा, एक बड़ा स्पून नमक और थोड़ा सा नींबू का रस डाल दीजिए। अगर नींबू का रस नहीं है, तो आप विनेगर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इस मिक्सचर को लगभग 10-15 मिनट तक बॉइल कीजिए। जब कढ़ाई थोड़ी ठंडी हो जाए, तब आप स्क्रबर से कढ़ाई को रगड़कर आसानी से सारी कालिख निकाल सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Lifestyle News