1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. घर में अदरक कैसे उगाएं, बेहद आसान है प्रोसेस, पौधे की देखभाल करने का सही तरीका क्या है?

घर में अदरक कैसे उगाएं, बेहद आसान है प्रोसेस, पौधे की देखभाल करने का सही तरीका क्या है?

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Mar 13, 2026 11:00 am IST,  Updated : Mar 13, 2026 11:00 am IST

How to grow adrak at home: सिर्फ चाय बनाने के लिए ही नहीं, खाने-पीने की कई चीजों को बनाने के लिए अदरक का इस्तेमाल किया जाता है। आइए घर पर अदरक उगाने के तरीके के बारे में जानते हैं।

अदरक का पौधा- India TV Hindi
अदरक का पौधा Image Source : HAVEN GARDENING/YT

क्या आपको पौधे उगाने का शौक है? अगर हां, तो आपको अपने घर पर अदरक का पौधा लगाना चाहिए। चाय से लेकर खाने-पीने की चीजों के स्वाद को बढ़ाने के लिए, अदरक यूज की जाती है। अदरक में पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है। अगर लिमिट में रहकर अदरक का सेवन किया जाए, तो आपकी सेहत पर ढेर सारे पॉजिटिव असर पड़ सकते हैं। अदरक का पौधा उगाने का प्रोसेस काफी आसान है। आइए स्टेप बाई स्टेप अदरक उगाने के तरीके के बारे में जानते हैं।

कैसे उगाएं अदरक- सबसे पहले अदरक के ऐसे टुकड़े को चूज करें जिसमें छोटे-छोटे अंकुर निकल रहे हों। सूखी अदरक खरीदने की गलती न करें। अब आपको एक गमला लेना है। इस गमले को आधा सामान्य मिट्टी से भर दीजिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बाकी 50% जगह में 30% गोबर की खाद डाली जाएगी और 20% रेत भरी जाएगी।

बेहद आसान है तरीका- गमले में जब भुरभुरी मिट्टी तैयार हो जाए, तब आपको मिट्टी में लगभग 1-2 इंच की गहराई करनी है और फिर अदरक के टुकड़ों को लगाना है। ध्यान रहे कि आपको अदरक के अंकुर ऊपर की तरफ रखने हैं। अदरक के पौधे पर थोड़ा पानी डाल दीजिए जिससे हल्की नमी बनी रहे। ज्यादा पानी नहीं डालना है वरना पौधा सड़ भी सकता है।

गौर करने वाली बात- आपको गमले को घर की किसी ऐसी जगह पर रखना चाहिए जहां पर 3-4 घंटे डायरेक्ट धूप आती हो। आपको घर की सेमी शेडेड जगह चूज करनी है जिससे पौधे पर धूप भी पड़े और पौधा छांव में भी रहे। जब पत्तियों का रंग पीला हो जाए और पत्तियां सूखने लग जाएं, तब आप समझ जाइए कि अदरक तैयार हो चुकी है। ध्यान रहे कि आपको लगभग 8-10 महीनों में मिट्टी को खोदकर फ्रेश अदरक को बाहर निकालना है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल