1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. 10 रुपए की फिटकरी से साफ करें बाथरूम, पीली टाइल्स और वॉश बेसिन भी चमकने लगेगा, ऐसे करें इस्तेमाल

10 रुपए की फिटकरी से साफ करें बाथरूम, पीली टाइल्स और वॉश बेसिन भी चमकने लगेगा, ऐसे करें इस्तेमाल

Fitkari For Bathroom Cleaning: बाथरूम की सफाई करने के लिए फिटकरी असरदार नुस्खा है। सिर्फ 10 रुपए की फिटकरी पीले, गंदे और बदबूदार बाथरूम को चमका सकती है। फिटकरी से कैसे साफ करें घर के बाथरूम और टाइल्स?

फिटकरी से बाथरूम कैसे साफ करें- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK फिटकरी से बाथरूम कैसे साफ करें

त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में घरों में साफ सफाई भी शुरू हो चुकी है। रुटीन की सफाई के अलावा डीप क्लीनिंग भी स्टार्ट कर दें। घर में सबसे ज्यादा साफ-सफाई की जरूरत बाथरूम को होती है। बाथरूम में सबसे ज्यादा जर्म्स होते हैं और यहां सबसे ज्यादा गंदगी होती है। बाजार में कई तरह के प्रोडक्ट मिलते हैं जिनसे बाथरूम की सफाई की जा सकती है, लेकिन सस्ते में और आसानी से बाथरूम साफ करना चाहते हैं तो इसके लिए फिटकरी का इस्तेमाल करें। सिर्फ 10 रुपए की फिटकरी से गंदे से गंदे बाथरूम को मिनटों में क्लीन किया जा सकता है। इससे गंदी और पीली पड़ चुकी टाइल्स भी चमकने लगेंगी।

फिटकरी से कैसे साफ करें बाथरूम 

बाथरूम की गंदगी साफ करने के लिए फिटकरी की एक टिकिया खरीद लें। फिटकरी को पहले तोड़ लें और फिर पानी में डालकर घोल लें। अब इस फिटकरी वाले घोल को 10 मिनट के लिए उबाल लें। आप चाहें तो उबलते वक्त ही फिटकरी को घोल लें। जब फिटकरी पानी में पूरी तरह पानी में धुल जाए, तो इस पानी को बाथरूम में जमा गंदगी, किनारे या फ्लश और वॉशबेसिन में डाल दें।

फिटकरी से कैसे साफ करें टाइल्स 

बाथरूम की टाइल्स भी खूब गंदी हो जाती हैं। टाइल्स के किनारे और बीच में जॉइंट्स पर सबसे ज्यादा गंदगी हो जाती है। इन्हें साफ करने के लिए बहुत रगड़ना पड़ता है। जब आप वॉशरूम क्लीन करें तो फिटकरी वाला घोल टाइल्स पर भी डाल दें। इसके बाद टाइल्स को रगड़कर साफ कर लें। इससे गंदगी साफ हो जाएगी और टाइल्स में शाइन भी आ जाएगी। आप चाहें तो फिटकरी के घोल में डिटर्जेंट मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

टॉयलेट शीट के किनारे को क्लीन करें

फिटकरी से टॉयलेट शीट के किनारों को भी क्लीन किया जा सकता है। इसके लिए फिटकरी वाले पानी में बेकिंग सोडा और डिटर्जेंट मिक्स कर लें। इस घोल को दाग वाली जगह पर डाल दें और 10 मिनट बाद टॉयलेट क्लीनिंग ब्रश से साफ कर लें।

Latest Lifestyle News