1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. जली हुई प्रेस को चुटकियों में साफ करें, इस उपाय के आगे सब फेल हैं, नई जैसी चमक जाएगी काली प्रेस

जली हुई प्रेस को चुटकियों में साफ करें, इस उपाय के आगे सब फेल हैं, नई जैसी चमक जाएगी काली प्रेस

Burnt Press Cleaning Hacks: कपड़ा जलने से प्रेस काली हो चुकी है और दूसरे कपड़ों पर निशान बना रही है तो प्रेस को साफ करना जरूरी है। जली हुई प्रेस को साफ करने के लिए हम आपको सबसे असरदार हैक बता रहे हैं। जिससे चुटकियों में प्रेस साफ हो जाएगी।

जली प्रेस साफ करने का उपाय- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV जली प्रेस साफ करने का उपाय

लंबे समय तक कपड़ों पर प्रेस करते हुई कपड़ा जलकर प्रेस पर चिपकने लगता है। कई बार कपड़ा जल जाता है और प्रेस पर चिपक जाता है। इससे प्रेस काली हो जाती है और निशान बनाने लगती है। जली हुई काली प्रेस को साफ करने के लिए आपने कई उपाय अपनाए होंगे, लेकिन आज हम आपको गोली तरह काम करने वाला एक असरदार उपाय बता रहे हैं। इससे आपकी काली पड़ चुकी गंदी प्रेस मिनटों में साफ हो जाएगी। आपको इसके लिए पैरासिटामोल की गोलियों का इस्तेमाल करना होगा। बस फिर चुटकियों में आपका काम आसान हो जाएगा। आइये जानते हैं जली हुई प्रेस को साफ करने का ये सबसे असरदार उपाय क्या है?

जली हुई प्रेस मिनटों में साफ करें

पैरासिटामोल की गोली से साफ करें- इसके लिए सबसे पहले प्रेस को गर्म कर लें। जब प्रेस अच्छी गर्म हो जाए तो स्विच बंद कर दें। अब पैरासिटामोल की गोली को किसी चिमटे या प्लकर की मदद से पकड़ें और उसे जहां-जहां गंदगी लगी है वहां लगाते जाएं। बिना रगड़े ही आपकी प्रेस एकदम नई जैसी साफ होती जाएगी। जब आपको लगे कि प्रेस ठंडी हो गई है तो आप इसे फिर से गर्म कर लें। इसी तरह साफ करते हुए पूरी प्रेस मिनटों में नई जैसी चमक जाएगी। खास बात ये है कि इस उपाय को करने से बिना मेहनत के आपकी जली हुई प्रेस साफ हो जाएगी। दूसरे उपाय भी आप कर सकते हैं। लेकिन इस उपाय के आगे अन्य तरीके काफी मेहनत वाले और झंझट वाले हैं। इससे बिना घिसे ही प्रेस क्लीन हो जाएगी।

हाइड्रोजन पेरॉक्‍साइड से क्लीन करें प्रेस- प्रेस को साफ करने का दूसरा तरीका है कि आप किसी दुकान से जाकर हाइड्रोजन पेरॉक्‍साइड खरीद लाएं। इससे आयरन पर लगी गंदगी को आसानी से साफ किया जा सकता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए 1 कटोरी में 4-5 चम्मच हाइड्रोजन पेरॉक्साइड लिक्विड मिलाएं और 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा भी डाल दें। अब इसका एक पेस्ट जैसा बनाकर प्रेस के जले हुए हिस्से पर लगा कर 5 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में क्लीनिंग ब्रश से रगड़कर साफ कर लें। इससे प्रेस अच्छी साफ हो जाएगी।

Latest Lifestyle News