1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. बिना धोए भी चमक जाएंगे गंदे से गंदे पर्दे, बेहद कारगर है ये ट्रिक, करके देखें फॉलो

बिना धोए भी चमक जाएंगे गंदे से गंदे पर्दे, बेहद कारगर है ये ट्रिक, करके देखें फॉलो

How to Clean Curtains: घर के पर्दों को साफ करना लोगों को सबसे मुश्किल काम लगता है। पहले पर्दे उतारो, फिर धोना। लेकिन अब इसकी झंझट खत्म। क्योंकि यहां हम ऐसे आसान टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से बिना पर्दे उतारे ही इसे साफ कर सकते हैं।

बिना धोए पर्दों को कैसे साफ करें- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK बिना धोए पर्दों को कैसे साफ करें

घर की खूबसूरती बढ़ाने में पर्दों का बड़ा हाथ होता है, लेकिन इनकी साफ-सफाई सबसे थकाऊ काम लगती है। भारी-भरकम पर्दों को रॉड से उतारना, उन्हें धोना, सुखाना और फिर से लगाना यह पूरा प्रोसेस किसी टास्क से कम नहीं है। कई बार तो वॉशिंग मशीन में धोने से पर्दों का फैब्रिक खराब हो जाता है या उनकी चमक चली जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना धोए भी पर्दों को नए जैसा चमकाया जा सकता है। अगर आपके घर के पर्दे भी गंदे और धूल भरे हो गए हैं और आप उन्हें बिना उतारे या बिना धोए चमकाना चाहते हैं तो यहां बताए गए टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

वैक्यूम क्लीनर का करें इस्तेमाल
अगर आप पर्दों को बिना उतारे चमकाना चाहती हैं तो वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल कर सकती हैं। वैक्यूम क्लीनर सारी गंदगी को खींच लेता है, जिससे पर्दे बिल्कुल नए से चमक जाते हैं। 

ब्रश का कर सकते हैं इस्तेमाल
अगर पर्दे धूल से भर गए हैं तो इसे साफ करने के लिए आप ब्रश का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप हल्की प्लास्टिक वाली ब्रश का इस्तेमाल करें। पर्दों को ऊपर से नीचे की तरफ साफ करें। इससे पर्दे के रोएं भी साफ कर सकते हैं। 

स्प्रे का इस्तेमाल 
एक स्प्रे बोतल में गुनगुना पानी भरें। इसमें 2 चम्मच बेकिंग सोडा और 1 चम्मच सिरका डालें। बेकिंग सोडा गंदगी को सोखने और बदबू मिटाने का काम करेगा, जबकि सिरका चमक लाएगा। अच्छी खुशबू के लिए इसमें लैवेंडर या लेमन ऑयल की कुछ बूंदें भी डाल सकते हैं। 

स्टीम आयरन का इस्तेमाल 
अगर आपके पास स्टीम आयरन है, तो पर्दों को लटकाए हुए ही नीचे से ऊपर की ओर स्टीम दें। स्टीम से रेशों के अंदर फंसी गंदगी आसानी से निकल जाती है और पर्दे बिल्कुल नए जैसे दिखने लगते हैं।

Latest Lifestyle News