A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. गंदे-चिपचिपे हो जाते हैं रसोई साफ करने वाले कपड़े, जानिए इन्हें कैसे धोना चाहिए, जिससे दूर हो जाए सारी गंदगी-बदबू

गंदे-चिपचिपे हो जाते हैं रसोई साफ करने वाले कपड़े, जानिए इन्हें कैसे धोना चाहिए, जिससे दूर हो जाए सारी गंदगी-बदबू

How to clean kitchen clothes: किचन की साफ-सफाई करने वाले कपड़े बहुत जल्दी गंदे, चिपचिपे और बदबूदार हो जाते हैं। आइए जानते हैं कि आप इन कपड़ों को कैसे साफ कर सकते हैं।

किचन की सफाई करने वाले कपड़े को कैसे साफ करें?- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK किचन की सफाई करने वाले कपड़े को कैसे साफ करें?

किचन की साफ-सफाई करना बेहद जरूरी है वरना गंदे किचन में बना खाना सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को आमंत्रित करने का काम कर सकता है। रसोई को साफ रखने के लिए आप भी कुछ कपड़ों का इस्तेमाल करते होंगे। रसोई की साफ-सफाई के लिए इस्तेमाल होने वाले कपड़े गंदे और चिपचिपे हो जाते हैं और इन कपड़ों से बदबू भी आने लगती है। आज हम आपको बताएंगे कि आप बिना ज्यादा मेहनत किए साफ-सफाई के लिए इस्तेमाल होने वाले इन कपड़ों को कैसे क्लीन कर सकते हैं।

यूज कर सकते हैं सिरका- सबसे पहले एक बाल्टी में पानी भर लीजिए। इसके बाद पानी में हाफ कप सिरके को मिक्स कीजिए। साफ-सफाई के लिए इस्तेमाल होने वाले कपड़ों को इस मिश्रण में भिगोकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दीजिए। सिरके में मौजूद तत्व गंदगी और चिपचिपेपन को हटाने में कारगर साबित हो सकते हैं। सिरका क्लीनिंग क्लॉथ को चमकाने का काम कर सकता है।

फायदेमंद साबित होगा नींबू- रसोई की साफ-सफाई के लिए यूज होने वाले कपड़ों को क्लीन करने के लिए नींबू का इस्तेमाल किया जा सकता है। थोड़े से पानी में नींबू का रस मिलाएं और फिर इस मिश्रण को गर्म कर गंदे कपड़ों पर डाल दें। थोड़ी देर के बाद आप इन कपड़ों को साफ पानी से धो सकते हैं। गंदगी हो, चिकनाई हो या फिर बदबू हो, सब कुछ दूर हो जाएगा और कपड़ा एकदम चमक उठेगा।

इस्तेमाल कर सकते हैं गर्म पानी- एक बाल्टी में गर्म पानी निकाल लीजिए। इस पानी में आपको बर्तन धोने वाले लिक्विड साबुन को मिक्स करना है। साफ-सफाई में यूज होने वाले कपड़ों को इस मिश्रण में भिगोकर कुछ घंटों के लिए छोड़ दीजिए। कुछ घंटों के बाद इन कपड़ों को थोड़ा सा रगड़िए और फिर साफ पानी से धो लीजिए। गंदे, चिपचिपे और बदबूदार क्लीनिंग क्लॉथ को साफ करने के लिए इस बेहद आसान तरीके को आजमाकर देखा जा सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Lifestyle News