सर्दियां अब लगभग चली गई हैं। सुबह शाम एक हल्के स्वेटर या जैकेट की जरूरत पड़ती है। ऐसे में अगर आप मोटी जैकेट्स और कोट को पैक करने का प्लान कर रहे हैं तो पहले उन्हें अच्छी तरह से क्लीन कर लें। हालांकि जैकेट्स और कोट को धोने से जल्दी खराब हो जाते हैं। अगर ड्राई क्लीन भी नहीं कराना चाहते हैं तो आज हम आपको एक ऐसा तरीका बता रहे हैं जिससे आप गंदी जैकेट्स और कोट को बिना धोए और बिना ड्राई क्लीन किए साफ कर सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी होगी और आसानी से आपके विंटर क्लोथ साफ हो जाएंगे।
जैकेट और कोट कैसे साफ करें
पहला स्टेप- जैकेटर और कोट को पहले अच्छी तरह से देख लें कि कहां-कहां गंदगी लगी है। अब एक प्लास्टिक की शीट लें और बेड के ऊपर उसे बिछा दें। अब जो जैकेट साफ करनी है उसे भी प्लास्टिक की पॉलिथिन पर बिछा दें। जैकेट पर लगे खाने-पीने के दालों को किसी ब्रश की मदद से जितना हो सके साफ कर लें।
दूसरा स्टेप- अब एक मग में गुनगुना पानी भरें और उसमें ईजी, बेकिंग सोडा और थोड़ा नींबू डालकर एक पानी का घोल बना लें। अब एक पुराना रुमाल या कोई दूसरा कपड़ा लें और उसे तैयार किए गए घोल में डुबाकर निचोड़ लें। इस कपड़े से दाग वाली जगह को अच्छी तरह रगड़ते हुए साफ कर लें। ध्यान रखें जिस कपड़े को सफाई के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं उससे रंग नहीं निकले।
तीसरा स्टेप- जैकेट पर दाग वाली जगह को अच्छी तरह गीले कपड़े से साफ कर लें। अब कपड़े को फिर से इसी घोल में डुबाकर निचोड़ लें। अब इससे पूरी जैकेट को आगे-पीछे दोनों तरह अच्छी तरह से क्लीन कर लें। इसी तरह अपने कोट को भी साफ कर लें। अब जैकेट और कोट को अच्छी तरह धूप में सुखा दें। इससे बैक्टीरिया मर जाएंगे और गंदगी भी साफ हो जाएगी।
चाथा स्टेप- जब जैकेट और कोट अच्छी तरह से सूख जाएं तो इन्हें तय बनाकर किसी न्यूजपेपर में फोल्ड कर दें। अब सारी जैकेट्स और कोट को अच्छी तरह से पैक करके रख दें। बिना धोए और ड्राई क्लीन किए आपकी गर्म जैकेट और कोट आसानी से साफ हो जाएंगे। इस तरह आपकी मेहनत भी बच जाएगी और काम भी आसान हो जाएगा।
Latest Lifestyle News