1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. पानी की टंकी में जमा है मिट्टी की परत, प्लास्टिक की बोतल से 10 मिनट में करें साफ, बिना झंझट निकल जाएगी गंदगी

पानी की टंकी में जमा है मिट्टी की परत, प्लास्टिक की बोतल से 10 मिनट में करें साफ, बिना झंझट निकल जाएगी गंदगी

Water Tank Cleaning Tips: पानी की टंकी में मिट्टी और गंदगी जमा हो जाती है, जिसे समय-समय पर साफ करना चाहिए। लेकिन समझ नहीं आता कि टंकी को कैसे साफ किया जाए। आज हम आपको पानी की टंकी को आसानी से साफ करने की ट्रिक बता रहे हैं। जिससे गंदी टंकी मिनटों में साफ हो जाएगी।

Water Tank Cleaning - India TV Hindi
Image Source : INDIA TV पानी की टंकी कैसे साफ करें

कई बार वॉश बेसिन, टॉयलेट सीट और बाथरुम पानी में आ रही गंदगी के कारण गंदा हो जाता है। नलों में कई बार मिट्टी या जमा हुआ नमक जैसा निकलने लगता है। इसका कारण होता है पानी की टंकी में गंदगी जमा होना, लंबे समय में टंकी में पानी गंदा हो जाता है। टंकी को साफ करने के लिए या तो किसी को अंदर जाकर सफाई करनी पड़ती है या फिर सारा पानी निकालकर किसी कपड़े की मदद से क्लीनिंग करनी पड़ती है। लेकिन आज हम आपको ऐसा असरदार उपाय बता रहे हैं जिससे बिना पानी निकाले टंकी अंदर से साफ हो जाएगी। इसके लिए आपको सिर्फ एक कोई पुरानी 2 लीटर वाली पानी की बोतल, पाइप और टेप चाहिए होगा। इस देसी जुगाड़ से मिनटों में पानी की टंकी अंदर से अच्छी तरह साफ हो जाएगी।

पानी की टंकी कैसे साफ करें

पहला स्टेप- सबसे पहले एक पाइप ले लें। आप चाहें तो पुराने वाइपर का पाइप भी ले सकते हैं। अब आपको कोई एक प्लास्टिक की कोल्ड ड्रिंक वाली बोतल लेनी है। साथ में थोड़ा टेप चिपकाने के लिए और एक लेजम लेनी है जिससे पानी भरते हैं। 

दूसरा स्टेप- सबसे पहले बोलत को चाकू की मदद से हल्का काटें। बोतल में जब हल्का कट लग जाता है तो इसे कैंची से काट लें। बोतल को बीच से काटना है। ध्यान रखें कि ढक्कन वाली जगह पर बोलत का हिस्सा थोड़ा कम रहे।

तीसरा स्टेप- बोतल से आपको एक वैक्यूम बनाना है जो पानी की टंकी में जमा गंदगी को खींचकर बाहर निकाल दे। बोतल के ढक्कन वाली साइड ऊपर की ओर इसमें लंबाई में कट लगा दें। जैसे झाड़ू बनाते हैं आपको वैसे ही सारे कट पास-पास लगाने हैं। आपको करीब 2 इंच से थोड़ा कम लंबाई में कट लगाने हैं।

चौथा स्टेप- अब बोतल के ढक्कन वाली साइड से इसे पाइप के अंदर फंसा दें और अच्छी तरह से कस दें। इसे पैक करने के लिए टेप का इस्तेमाल करें और अच्छी तरह से सील कर दें। अब पाइप के दूसरी ओर कनेक्टर लगा दें और उसमें एक पाइप जोड़ दें। अगर आपको थोड़ा ढीला लगे तो इसे भी टेप से चिपका लें।

पांचवां स्टेप- अब बोतल वाली साइड को टंकी के अंदर पानी में डालें और वैक्यूम की तरह सेट कर दें। अब दूसरी ओर से जहां से पाइप जुड़ा है वहां से मुंह से खींचते हुए पाइप से पानी निकलने दें। अब धीरे-धीरे सारी गंदगी निकलती रहेगी। इससे पानी ही नहीं तली में जमा मिट्टी निकलने लगेगी। इस ट्रिक से टंकी की तली में जमा हुई सारी मिट्टी आसानी से बाहर निकल जाएगी। 2-3 महीने में आपको इस तरह से टंकी को क्लीन कर लेना चाहिए। इससे सारी गंदगी निकल जाएगी और क्लीन हो जाएगी।    

Latest Lifestyle News