ज्यादातर लोग खाने में रोटी और चावल खाते हैं। जबकि कुछ लोग सिर्फ चावल खाना पसंद करते हैं। चावल को लोग अलग अलग सब्ज़ियों और दाल के साथ खाना पसंद करते हैं। जो लोग वजन कम करना चाहते हैं और मसल्स बनाने की कोशिश में रहते हैं वो अक्सर चावल को अपने खाने में शामिल करते हैं। जिम जाने वाले लोगों को चिकन और चावल बहुत पसंद होते हैं। लेकिन मोटापा कम करने के लिए चावल अच्छा ऑप्शन नहीं है। खासतौर से अगर आप सिर्फ चावल खा रहे हैं तो इससे वजन कम होने की बजाय और बढ़ सकता है। चावल आपके पेट की चर्बी को जमाए रख सकता है। इसलिए वजन घटाने के लिए चावल कम से कम खाएं और अगर खा रहे हैं तो इन चीजों के साथ चावल खाएं।
डाइटिशियन स्वाति सिंह की मानें तो चावल कई लोगों के मेन मील होता है। लेकिन वो लोग ये नहीं जानते कि चावल से वजन बढ़ाना आसान हो जाता है। चावल पचाने में बहुत आसान है। इसे खाने के बाद जल्दी भूख लगती है। इससे आप ज्यादा खाएंगे और चावल खाने से वजन भी आसानी से बढ़ता है। चावल में कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट होता है, जो शरीर को तुरंत एनर्जी देता है और फिर आपको एकदम से डाउन भी फील होता है।
वजन घटाने के लिए कैसे खाएं चावल?
डाइटिशियन ने बताया कि अगर आप लंबे समय तक पेट को फुल रखना चाहते हैं जिससे बार-बार खाने से बचें तो खाने में चावल नहीं बल्कि फाइबर से भरपूर चीजें शामिल करें। फाइबर पाचन के लिए बहुत अच्छा होता है। ज्यादातर लोग यह नहीं जानते कि फाइबर आपको ज़्यादातर खाने की चीज़ों के मुकाबले ज़्यादा देर तक फुल रखता है। फाइबर के धीमे पाचन के कारण, आपको दोबारा भूख लगने में काफ़ी समय लगता है। इसके अलावा फाइबर आपके पेट के स्वास्थ्य, कोलेस्ट्रॉल के स्तर, शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसलिए डाइट में चावल की जगह फाइबर से भरपूर चीजें शामिल करें। अगर आप राइस खा रहे हैं तो इसके साथ प्रोटीन और फाइबर वाली चीजें लें। जैसे चावल के साथ दाल, पनीर, अंडा और सब्जियों को शामिल करें। हरी पत्तेदार सब्जियां ज्यादा खाएं और ज्यादा से ज्यादा सलाद भी खाएं।
वजन घटाने के लिए क्या खाएं?
- रास्पबेरी
- ब्लैकबेरी
- फलियां
- चना
- दाल
- हरे मटर
- पालक
- ब्रोकोली
- एवोकाडो
Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)
Latest Lifestyle News