A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. दही से मक्खन कैसे निकालें? बर्फ वाली ट्रिक से मिनटों में निकलेगा देसी Butter

दही से मक्खन कैसे निकालें? बर्फ वाली ट्रिक से मिनटों में निकलेगा देसी Butter

दही से मक्खन निकालना एक कला है, और अगर आप बर्फ वाली ट्रिक का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो यह काम वाकई मिनटों में हो जाता है। ठंडे तापमान से फैट जल्दी इकट्ठा होकर ऊपर आ जाता है। तो चलिए जानते हैं दही से मक्खन कैसे निकालें।

दही से मक्खन कैसे निकालें? - India TV Hindi
Image Source : INDIA TV दही से मक्खन कैसे निकालें?

घर पर मक्खन निकाला लोगों को काफी थकाऊ काम लगता है। कई लोगों की शिकायत रहती है कि उनका मक्खन बाजार जैसा दानेदार और सफेद नहीं बनता। लोग अक्सर मलाई से मक्खन निकालते हैं लेकिन क्या कभी आपने दही से मक्खन निकाला है। दही से मक्खन निकालना बेहद आसान है। सोशल मीडिया पर इन दिनों दही से मक्खन निकालने का ट्रिक काफी वायरल हो रहा है। बताए गए ट्रिक की मदद से आप कुछ ही देर में मक्खन निकाल सकते हैं। इसमें आपको घंटों मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ती। तो चलिए जानते हैं दही से मक्खन कैसे निकाल सकते हैं। 

सामग्री

  • दही- अच्छी तरह जमी हुई दही लें
  • बर्फ के टुकड़े। 
  • ठंडा पानी: मथने के लिए।
  • बर्तन: एक गहरा पतीला या ब्लेंडर/मिक्सी।

मक्खन निकालने का तरीका
मिश्रण तैयार करें: एक बड़े बर्तन या मिक्सी के जार में दही डालें।

मथना शुरू करें: अगर आप मिक्सी का उपयोग कर रहे हैं, तो इसे 30 सेकंड के लिए चलाएं। अगर हाथ वाली मथानी का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इसे गोल-गोल घुमाएं।

बर्फ का इस्तेमाल: जब दही थोड़ा फटने लगे, तब उसमें 5-6 बर्फ के टुकड़े और आधा गिलास बिल्कुल ठंडा पानी डाल दें। बर्फ डालने से मक्खन के कण जम जाते हैं और छाछ से अलग होकर ऊपर तैरने लगते हैं। बर्फ डालने के बाद 1-2 मिनट और मथें। आप देखेंगे कि सफेद, गाढ़ा मक्खन ऊपर की सतह पर जमा हो गया है और नीचे पतली छाछ रह गई है।

मक्खन को अलग करें
अपने हाथों को ठंडे पानी से गीला करें। मक्खन को ऊपर से इकट्ठा करें और छोटी-छोटी लोइयां बना लें। इन मक्खन की बॉल्स को एक बार फिर से ठंडे पानी में धो लें। इससे बचा हुआ छाछ निकल जाता है और मक्खन ज्यादा दिनों तक ताजा रहता है।

Latest Lifestyle News