A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. गमले में एलोवेरा कैसे लगाएं? ये टिप्स आएंगे काम

गमले में एलोवेरा कैसे लगाएं? ये टिप्स आएंगे काम

एलोवेरा का पौधा लगाना कोई रॉकेट साइंस नहीं है। कुछ आसान टिप्स और सही देखभाल से पौधे को लगा सकते हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर पर एलोवेरा का पौधा कैसे लगा सकते हैं।

गमले में एलोवेरा कैसे लगाएं?- India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC गमले में एलोवेरा कैसे लगाएं?

एलोवेरा का पौधा न केवल घर की सुंदरता को बढ़ाता है बल्कि सेहत के लिहाज से भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। लेकिन गर्मी के मौसम में एलोवेरा के पौधे को लगाना थोड़ा मुश्किल होता है क्योंकि ये बहुत जल्दी सूख जाते हैं। इसके साथ ही गर्मियों में पौधों को एक्सट्रा केयर की जरूरत होती है। लेकिन कुछ आसान टिप्स को फॉलो कर आप आसानी से इसके पौधे को लगा सकते हैं। यह एक ऐसा चमत्कारी पौधा है जिसे बहुत कम देखभाल की जरूरत होती है। अगर आप अपने गमले में एलोवेरा उगाना चाहते हैं, तो यहां बताए गए आसान टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

1. सही गमला चुनें
एलोवेरा के लिए मिट्टी या सीमेंट का गमला सबसे बेस्ट माना जाता है, क्योंकि इसमें हवा का वेंटिलेशन अच्छा होता है। गमले का साइज मीडियन होना चाहिए, कम से कम 8-10 इंच गहरा। सबसे जरूरी बात ये है कि गमले के नीचे पानी निकलने के लिए छेद होना चाहिए, ताकि एक्ट्रा पानी आसानी से बाहर निकल सके।

2. कैसी होनी चाहिए मिट्टी
एलोवेरा एक 'सकुलेंट' पौधा है, जिसकी पत्तियों में पहले से ही काफी पानी होता है। इसलिए इसे ऐसी मिट्टी चाहिए जो पानी को रोककर न रखे। ऐसे में एलोवेरा के पौधे के लिए 50% नॉर्मल मिट्टी, 30% बालू और 20% गोबर की खाद मिलाएं। ऐसा करने से इसकी ग्रोथ तेजी से होगी और जड़ें सड़ती भी नहीं है। 

3. पौधा लगाने का तरीका
अगर आप नर्सरी से छोटा पौधा लाए हैं या किसी पुराने पौधे से निकला हुआ छोटा पप लगा रहे हैं, तो गमले के ड्रेनेज होल पर एक छोटा दीया या कंकड़ रखें। इसके बाद गमले को तैयार मिट्टी से आधा भरें। फिर पौधे को बीच में सीधा रखें और चारों तरफ से मिट्टी डालकर हल्के हाथों से दबाएं। इस बात का ध्यान रखें कि पौधे का निचला हिस्सा मिट्टी के बहुत ज्यादा अंदर न दबे।

4. पानी कब और कितना दें?
एलोवेरा का पौधा तभी सूखता है जब इसमें जरूरत से ज्यादा पानी डाल दिया जाता है। अगर आप पहली बार पौधा लगा रहे हैं तो थोड़ा सा पानी दें। अगली बार पानी तभी दें जब गमले की ऊपरी मिट्टी पूरी तरह सूखी हुई दिखे।

5. धूप और सही जगह
एलोवेरा को ग्रोथ के लिए तेज रोशनी की जरूरत होती है। इसे ऐसी जगह रखें जहां रोजाना 3-4 घंटे की अच्छी धूप मिले। 

Latest Lifestyle News