A
Hindi News लाइफस्टाइल फीचर मीठे पानी वाले नारियल की पहचान कैसे करें? कोकोनट का रंग देखते ही चल जाएगा पता, खरीदते वक्त किन टिप्स को फॉलो करें

मीठे पानी वाले नारियल की पहचान कैसे करें? कोकोनट का रंग देखते ही चल जाएगा पता, खरीदते वक्त किन टिप्स को फॉलो करें

Tips to identify sweet water coconut: क्या आप भी नारियल खरीदते समय पता नहीं लगा पाते हैं कि कौन से नारियल में मीठा पानी होगा? अगर हां, तो कुछ टिप्स आपके काफी काम आ सकती हैं।

मीठे पानी वाले नारियल- India TV Hindi Image Source : PEXELS मीठे पानी वाले नारियल

नारियल का पानी सेहत को चौतरफा लाभ पहुंचा सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर पोषक तत्वों से भरपूर नारियल का पानी पीने की सलाह देते हैं। लेकिन नारियल का पानी पीने का मजा तभी आता है, जब नारियल का पानी मीठा हो। कई लोगों को मीठे पानी वाले नारियल की पहचान करना नहीं आता है। आज हम आपको कुछ ऐसे हैक्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से मीठे पानी वाले नारियल को चुन पाएंगे।

नारियल का रंग- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गहरे हरे रंग के या फिर हल्के पीले रंग के नारियल सबसे अच्छे होते हैं। बहुत ज्यादा ब्राउन या फिर दाग-धब्बे वाले नारियल खरीदने से बचिए। इस तरह के नारियल पुराने हो सकते हैं। नारियल को खरीदने से पहले इसे कान के पास हिलाकर जरूर देखें। अगर आपको पानी के छलकने की आवाज सुनाई दे रही है, तो समझ जाइए कि नारियल पानी से भरा है।

गौर करने वाली बात- नारियल के ऊपर तीन निशान होते हैं। इन्हें नारियल की आंखें भी कहते हैं। आपको इन आंखों को छूकर और दबाकर देखना है। अगर नारियल की आंखें नमी वाली या फिर थोड़ी सी नरम महसूस हो रही हों, तो इसका मतलब ये है कि नारियल में मीठा पानी ज्यादा है। आप ऐसे नारियल को चूज कर सकते हैं।

आकार और वजन- आप आकार से भी अच्छे नारियल की पहचान कर सकते हैं। गोल आकार के बजाय थोड़े कोनिकल आकार वाले नारियल को चुनें। माना जाता है कि इस आकार वाले नारियल में मलाई कम और पानी ज्यादा होने की संभावना होती है। इसके अलावा आप नारियल को खरीदने से पहले उसका वजन भी चेक कर लीजिए। आपको हमेशा भारी नारियल चूज करना चाहिए। दरअसल, अगर नारियल का वजन हल्का लग रहा है, तो हो सकता है कि नारियल के अंदर का पानी सूख चुका है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Lifestyle News