1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. कौन सी हरी मिर्च होती है सबसे ज्यादा तीखी, रंग देखते ही पहचान जाएंगे, खरीदते वक्त फॉलो करें टिप्स

कौन सी हरी मिर्च होती है सबसे ज्यादा तीखी, रंग देखते ही पहचान जाएंगे, खरीदते वक्त फॉलो करें टिप्स

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Mar 11, 2026 12:48 pm IST,  Updated : Mar 11, 2026 12:48 pm IST

Which green chili is spicy: क्या आपको तीखी हरी मिर्च पसंद है? अगर हां, तो आपको हरी मिर्च को खरीदने से पहले कुछ टिप्स को जरूर फॉलो करना चाहिए।

हरी मिर्च- India TV Hindi
हरी मिर्च Image Source : FREEPIK

भारत में कई लोग खाने के साथ तीखी हरी मिर्च खाना पसंद करते हैं। अगर आपको भी खाना तीखी हरी मिर्च के बिना अधूरा लगता है, तो आज हम आपको बताएंगे कि तीखी हरी मिर्च की पहचान कैसे की जा सकती है। जब भी आप हरी मिर्च खरीदने जाएं, तो कुछ बातों पर जरूर गौर करें। अगर आप इन टिप्स को फॉलो करते हैं, तो आप आसानी से तीखी हरी मिर्च को छांट सकते हैं। हरी मिर्च के रंग से भी पता चल सकता है कि हरी मिर्च तीखी होगी या फिर नहीं...

रंग और आकार पर ध्यान दीजिए- आपको गहरे हरे रंग की मिर्चों को छांटना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गहरे हरे रंग की मिर्च हल्के हरे रंग की मिर्च या फिर पीले रंग की मिर्च की तुलना में ज्यादा तीखी होती हैं। आकार यानी शेप से भी तीखी हरी मिर्च की पहचान की जा सकती है। दरअसल, पतली और लंबी मिर्चें ज्यादा तीखी होती हैं।

दिखने में कैसी है हरी मिर्च- हरी मिर्च कैसी दिख रही है, इससे भी उसके तीखेपन का अंदाजा लगाया जा सकता है। आपको बता दें कि जो हरी मिर्च चिकनी, पतली और चमकदार दिखाई देती है, वो बहुत तीखी हो सकती है। क्या आप जानते हैं कि ताजी और तीखी हरी मिर्च से तेज गंध आती है? अगली बार जब भी तीखी हरी मिर्च खरीदने जाएं, तो इन छोटी-छोटी बातों पर जरूर ध्यान दें।

गौर करने वाली बात- हरी मिर्च खरीदने के बाद आपको सावधानी जरूर बरतनी है। हरी मिर्च काटते समय दस्ताने पहने लें जिससे आपके हाथों की उंगलियों में जलन न हो। हरी मिर्च काटने के तुरंत बाद हाथ धोना न भूलें और हाथों को धोए बिना आंखों के आसपास कतई न लगाएं। इसके अलावा लिमिट में रहकर ही हरी मिर्च का सेवन करें वरना आपकी सेहत पर नेगेटिव असर पड़ सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल