1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. अब काले नहीं होंगे कटे हुए फल, बस जान लें Fruits को फ्रेश रखने का ये आसान तरीका

अब काले नहीं होंगे कटे हुए फल, बस जान लें Fruits को फ्रेश रखने का ये आसान तरीका

कटे हुए फलों का काला पड़ना आम है। लेकिन काले पड़ने की वजह से लोग इसे खाना पसंद नहीं करते, खासकर जब आप बच्चों के लंच बॉक्स के लिए या मेहमानों के लिए फ्रूट सैलेड तैयार कर रहे हों। ऐसे में यहां हम कुछ आसान तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप फलों को लंबे समय तक फ्रेश रख सकते हैं।

कटे हुए फलों को काला होने से कैसे बचाएं- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK कटे हुए फलों को काला होने से कैसे बचाएं

फलों का सेवन सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है ये बात तो हम सभी लोग जानते हैं। फलों में पोषक तत्व होते हैं जो हमारे शरीर को फायदे पहुंचाते हैं। फलों का सेवन लोग अलग अलग तरह से करते हैं। कोई जूस बनाकर पीना पसंद करता है, तो कोई फ्रूट चाट के तौर पर। फ्रूट चाट के लिए फलों को पहले से ही काटकर रखना पड़ता है। कटे हुए फल कुछ ही समय में काले पड़ जाते हैं। जिसकी वजह से लोगों को खाने का मन नहीं करता। कटे हुए फलों का स्वाद भी कड़वा हो जाता है। ऐसे में यहां हम कुछ आसान ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप फलों को काला पड़ने से बचा सकते हैं। 

शेफ रणवीर  बरार ने बताया खास तरीका

शेफ रणवीर बरार बताते हैं कि अगर आप फ्रूट चाट बना रहे हैं तो फलों को काटने के बाद इसे तुरंत एक खास पानी में डाल दें। पानी तैयार करने के लिए एक बाउल में पानी लें और उसमें थोड़ा-सा नींबू का रस और चीनी मिला दें। चीनी को अच्छी तरह मिला दें। फिर इसमें कटे हुए फलों को थोड़ी देर के लिए डाल दें और फिर बाहर निकालें। 

ये तरीका क्यों है कारगर 

नींबू-चीनी का ये घोल फलों को काला होने से बचाता है। नींबू में मौजूद विटामिन सी फलों को ऑक्सीडाइज होने से बचाता है, जिसकी वजह से उनका रंग काला नहीं पड़ता। वहीं चीनी मिठास को मेंटेन रखने का काम करता है। 

शहद वाला पानी

शहड में एक खास यौगिक होता है जो पेप्टाइड ऑक्सीकरण को रोकता है। यह फलों को मीठा और फ्रेश रखता है। 1 कप पानी में 2 चम्मच शहद मिलाएं और फलों को 30 सेकंड के लिए इसमें डाल दें। यह तरीका खासतौर पर सेब के लिए सबसे अच्छा काम करता है।

Latest Lifestyle News