A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. 20 दिन तक खराब नहीं होगी हरी मिर्च, बस इस तरह करें स्टोर, बाजार दौड़ने की झंझट खत्म

20 दिन तक खराब नहीं होगी हरी मिर्च, बस इस तरह करें स्टोर, बाजार दौड़ने की झंझट खत्म

हरी मिर्च को लंबे समय तक ताजा रखना थोड़ा मुश्किल काम हो सकता है क्योंकि नमी की वजह से ये जल्दी गलने लगती हैं। लेकिन अगर आप सही तरीके अपनाएं, तो ये 20 से 25 दिनों तक बिल्कुल वैसी ही बनी रहेंगी जैसी आप बाजार से लाए थे।

20 दिन तक खराब नहीं होगी हरी मिर्च- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK 20 दिन तक खराब नहीं होगी हरी मिर्च

हर घर की रसोई में आपको हरी मिर्च मिलेगी। ये खाने को तीखा बनाने के साथ साथ उसे एक अलग जायका भी देती है। लेकिन महिलाओं की अक्सर ये शिकायत रहती है कि हरी मिर्च दो से तीन दिनों में ही सूख जाती है या फिर सड़ जाती है। ऐसे में महिलाएं अक्सर नुस्खे तलाशती रहती हैं कि कैसे हरी मिर्च को लंबे समय तक स्टोर किया जा सके। अगर आप भी हरी मिर्च को 15-20 दिन तक स्टोर करना चाहती हैं तो यहां बताए गए टिप्स को फॉलो कर सकती हैं। 

1. सबसे जरूरी: डंठल तोड़ना
मिर्च सबसे पहले अपने डंठल की तरफ से खराब होना शुरू होती है। इसलिए मिर्च लाने के बाद सबसे पहले उसके डंठल तोड़कर अलग कर दें। इससे मिर्च के सड़ने की संभावना 80% तक कम हो जाती है।

2. मिर्च को सुखाएं
मिर्च को धोना जरूरी है, लेकिन उन्हें गीला स्टोर करना सबसे बड़ी गलती है। ऐसे में मिर्च को धोने के बाद एक सूती कपड़े पर फैला दें। जब मिर्च का पानी पूरी तरह सूख जाए और वे एकदम ड्राई हो जाएं, तभी उन्हें स्टोर करें।

3. एयरटाइट डिब्बा में करें स्टोर
एक प्लास्टिक या कांच के डिब्बे में नीचे टिश्यू पेपर बिछाएं। मिर्च रखकर ऊपर से फिर एक टिश्यू पेपर लगाएं और ढक्कन बंद कर दें।

4. जिप-लॉक बैग
मिर्च को टिश्यू पेपर में लपेटकर जिप-लॉक बैग में रखें। बैग की हवा निकालकर उसे सील कर दें। इस तरह भी आप हरी मिर्च को लंबे समय तक स्टोर कर सकते हैं। 

Latest Lifestyle News