1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. गर्मियों में टॉप फ्लोर को ठंडा कैसे रखें? ये टिप्स आ सकते हैं काम, फॉलो करके देखें

गर्मियों में टॉप फ्लोर को ठंडा कैसे रखें? ये टिप्स आ सकते हैं काम, फॉलो करके देखें

गर्मी ने दस्तक दे दी है और टॉप फ्लोर पर रहने वाले लोगों का हाल बेहाल होने लगा है। क्योंकि गर्मी में छल तपती है और इस वजह से टॉप फ्लोर पर रहने वाले लोगों का जीना हराम हो जाता है। यहां हम कुछ आसान टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप टॉप फ्लोर को ठंडा रख सकते हैं।

गर्मियों में टॉप फ्लोर को ठंडा कैसे रखें? - India TV Hindi
Image Source : FREEPIK गर्मियों में टॉप फ्लोर को ठंडा कैसे रखें?

गर्मियों में घर की ऊपरी मंजिल पर रहने वाले लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गर्मी में टॉप फ्लोर पर रहने वाले लोगों को काफी दिक्कत होती है क्योंकि टॉप फ्लोर पर रहने वाले लोगों को ज्यादा गर्मी लगती है। कमरे अक्सर भट्टी की तरह तपने लगती है क्योंकि छत सीधे सूरज की रोशनी के संपर्क में होती है। इसे ठंडा रखने के लिए लोग एसी, कूलर तक का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन गर्मी में ये सारी चीजें भी फेल हो जाती है। ऐसे में यहां हम कुछ आसान टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे फॉलो कर टॉप फ्लो को भी ठंडा रख सकते हैं।

व्हाइट कूल रूफ पेंट
छत पर चूना या खास 'Heat Reflective Paint' लगाएं। सफेद रंग सूरज की किरणों को रिफ्लेक्ट कर देता है, जिससे कमरे के तापमान में 4°C से 5°C तक की कमी आ सकती है।

टेरेस गार्डन
छत पर गमले या क्यारियां रखने से मिट्टी और पौधे गर्मी सोख लेते हैं और नीचे का कमरा ठंडा रहता है।

खस की चटाई
शाम के समय छत पर खस की चटाई बिछाकर उस पर पानी छिड़कने से रात में कमरा जल्दी ठंडा होता है।

क्रॉस वेंटिलेशन
शाम के समय जब बाहर की हवा ठंडी हो जाए, तो आमने-सामने की खिड़कियां खोल दें ताकि गर्म हवा बाहर निकल सके।

एग्जॉस्ट फैन
दोपहर के समय किचन और बाथरूम के एग्जॉस्ट फैन चलाएं ताकि घर के अंदर जमा गर्म हवा बाहर निकल जाए।

शाम को पानी का छिड़काव
सूर्यास्त के बाद छत पर पानी का छिड़काव करें। इससे कंक्रीट की गर्मी शांत हो जाती है।

डार्क कर्टन्स
दिन के समय गहरे रंग के और मोटे पर्दे लगाकर रखें ताकि धूप सीधे अंदर न आए।

सोलर पैनल
घर को ठंडा रखने के लिए छत पर सोलर पैनल लगा सकते हैं। पैनल पर धूप पड़ने से कमरे पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। 

Latest Lifestyle News