A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. गर्मियों में बिना एसी कूलर के घर को ठंडा कैसे रखे? नोट कर लें टिप्स

गर्मियों में बिना एसी कूलर के घर को ठंडा कैसे रखे? नोट कर लें टिप्स

How to keep your room cool in summer: इन छोटे-छोटे टिप्स की मदद से से बिना एसी-कूलर के भी घर को ठंडा रखा जा सकता है। चलिए जानते हैं कैसे?

गर्मियों में बिना एसी कूलर के घर को ठंडा कैसे रखे- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH गर्मियों में बिना एसी कूलर के घर को ठंडा कैसे रखे

तपती गर्मी और चिलचिलाती धूप में घर के अंदर रहना भी कई बार मुश्किल हो जाता है, खासकर जब एसी या कूलर न हो। ऐसे में हर कोई यही सोचता है कि बिना ज्यादा खर्च किए घर को कैसे ठंडा और आरामदायक बनाया जाए। अच्छी बात यह है कि हमारी पारंपरिक समझ और कुछ आसान घरेलू उपाय आज भी उतने ही कारगर हैं, जो न सिर्फ गर्मी को कम करते हैं बल्कि घर में प्राकृतिक ठंडक भी बनाए रखते हैं। तो अगर आप भी बिना एसी-कूलर के अपने घर को ठंडा रखना चाहते हैं, तो जानिए कुछ ऐसे स्मार्ट और आसान तरीके, जो इस गर्मी में आपको देंगे राहत और सुकून।

बिना एसी कूलर के ऐसे रखें घर ठंडा:

  • खिड़कियों और दरवाज़ों का सही इस्तेमाल: दिन में जब धूप तेज हो, तो खिड़कियां-दरवाज़े बंद रखें। रात में जब तापमान कम हो जाए, तो वेंटिलेशन के लिए इन्हें खोल दें ताकि ठंडी हवा अंदर आ सके।

  • गीले पर्दे लगाएं: खिड़की पर हल्की गीली चादर या पर्दा लगाने से बाहर की गर्म हवा ठंडी होकर अंदर आती है। साथ ही इस मौसम में घर में कॉटन या लिनन फैब्रिक के हल्के रंग के पर्दे, चादरें और कुशन कवर रखे। हल्के रंग सूरज की रोशनी को प्रतिबिंबित करते हैं और आंखों को सुकून देते हैं

  • मिट्टी के मटके का इस्तेमाल: गर्मियों में पानी पीने के लिए फ्रिज की जगह मिट्टी के मटके का इस्तेमाल करें। मिट्टी का घड़ा में रखा पानी न सिर्फ पीने में ठंडक देता है, बल्कि कमरे में रखने से हल्की ठंडी नमी भी बनाए रखता है।

  • फर्श को ठंडा रखें: इस मौसम में अगर आपके घर में कूलर या एसी नहीं है तो दिन में दो बार ठंडे पानी से पोछा लगाएं। इससे घर का तापमान थोड़ा कम होता है। साथ ही अगर, आपके घर पर छत या टैरेस हो तो वहां भी पानी का छिड़काव करें, इससे सूरज की गर्मी कम अंदर आएगी।

  • पौधे लगाएं: इस मौसम में अपने घर को तपती गर्मी से बचाने के लिए, बालकनी में खूबड़ पौधें लगाएं। घर के अंदर या बालकनी में पौधे रखने से तापमान कम करने में मदद मिलती है और हवा भी फ्रेश रहती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Lifestyle News